Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डीसी ने की ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा, कहा- पोटो हो खेल योजना के लिए जल्द मैदान उपलब्ध कराएं

Advertisement
Advertisement

योजनाओं की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Hazaribagh : ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक डीसी नैंसी सहाय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मनरेगा के तहत संचालित योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, जेएसएलपीएस, पंचायती राज एवं रुर्बन मिशन आदि विभागों की समीक्षा की गई. डीसी ने सभी बीडीओ को मनरेगा योजना की समीक्षा के क्रम में पोटो हो खेल योजना के लिए प्रखंड स्तर पर खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने के कार्य में गति लाने का निर्देश दिया. डीसी ने बताया कि इस योजना में जिला 23वें पायदान पर है, जो नाकाफी है. उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर अन्य जिलों में कार्य हो रहे हैं. लेकिन हजारीबाग जिला में इस क्षेत्र में कमतर काम होना प्रखंड स्तर पर कम इच्छाशक्ति को दर्शाता है.

राज्यस्तर से संचालित योजनाओं के कार्यों में गति लाने का निर्देश

डीसी ने राज्यस्तर से संचालित योजनाओं पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देते हुए कार्यों में गति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने मनरेगा मजदूरों का मस्टर रोल में एप के माध्यम से इंट्री कार्य, सक्रिय मनरेगा मजदूरों की आधार सीडिंग कार्यों का शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत पौधरोपण के लिए प्रथम चरण की स्थिति की जानकारी ली.

मनरेगा योजनाओं को ससमय पूरा करने का निर्देश 

मनरेगा के तहत जल संरक्षण संवर्धन से संबंधित योजनाएं धरातल पर उतरे एवं लोग लाभान्वित हों, इसके लिए आम लोगों की भागीदारी एवं सामुदायिक जिम्मेवारी के माध्यम से योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए कहा. वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लक्ष्य प्राप्ति के लिए लाभुकों को कार्य में तेजी लाने के लिए क्षेत्र भ्रमण करने एवं किस्तों का भुगतान समय पर करने का निर्देश दिया. 15वें वित्त के माध्यम से आम लोगों को खासकर पेयजल से संबंधित समस्याओं के लिए राशि का खर्च करने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें गाइडलाइन से अवगत करने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. साथ ही नियमित रूप से स्कीम वाइस रिव्यू करने को कहा. इस दौरान उन्होंने सिंचाई कूप संवर्धन योजना, बिरसा हरित योजना, आवास योजना ग्रामीण आदि योजनाओं की अद्दतन प्रगति की समीक्षा की. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, डीपीएम आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : HC">https://lagatar.in/acb-sp-appeared-in-hc-said-in-court-investigation-is-going-on-in-mainhart-case-opinion-has-been-sought-from-law-department/">HC

में हाजिर हुए ACB के SP, कोर्ट में कहा- मेनहर्ट केस में जांच जारी है,विधि विभाग से मांगा है मंतव्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही