Search

 
 
 

हजारीबाग : जेपी पटेल के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

 
दर्जनों समर्थकों ने विभिन्न गांवों का दौरा कर की जेपी पटेल के पक्ष में मतदान की अपील Katkamsadi, Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल के पक्ष में सोमवार को कटकमसांडी की विभिन्न पंचायतों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया गया. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में चले सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान ढौठवा, आराभुसाई, रेबर, डांटों, झरदाग, गुरी, कठौतिया, मनार, माड़ीगढ़ा, अमझर, बचरा, कटकमसांडी आदि दर्जनों गांवों के ग्रामीण मतदाताओं से संवाद कर प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में मतदान की अपील की गई. मौके पर उन्होंने कहा कि अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मतदान करें. बेरोजगारी व मंहगाई को दूर करने के लिए आप जेपी पटेल के पक्ष में मतदान करें. मौके पर कांग्रेस गारंटी कार्ड का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें-आलमगीर">https://lagatar.in/chief-minister-should-dismiss-alamgir-alam-cpi/">आलमगीर

आलम को बर्खास्त करें मुख्यमंत्री : भाकपा

मौके पर कई नेता रहे मौजूद

जनसंपर्क अभियान में प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, बीससूत्री अध्यक्ष सरयू यादव, राजकिशोर सिंह, मुखिया जयप्रकाश केसरी, अजय राणा, शंभू यादव कुवांरी बखला, रंजीत यादव, मोनिका देवी रमेश महतो, रहमत अली, रमाकांत सिंह विनोद यादव, रहमत अंसारी, रिंकू यादव, इंद्रदेव यादव, कपूर देवी, चंद्रदेव ठाकुर, राम किशोर साव, मो. रियाजुद्दीन, रामकुमार पटेल, संदीप यादव, उपेंद्र कुमार, मनोज भुईयां, किशुन कुजुर, दीपक रजक, सीताराम यादव, राजू यादव, हेमराज सिंह भोक्ता, विकास कुमार भुईयां, पप्पु कुमार यादव, बिरसा मुंडा, नरसिंह यादव सहित दर्जनों समर्थक शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-nda-government-will-be-formed-at-the-center-for-the-third-time-bjp-wave-in-the-entire-country-samrat/">बोकारो

: केंद्र में तीसरी बार बनेगी एनडीए की सरकार, पूरे देश में भाजपा की लहर- सम्राट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही