Search

 
 
 

हजारीबाग : राहुल दुबे गैंग ने दो हाईवा में आगजनी और फायरिंग की घटना की ली जिम्मेदारी

हजारीबाग के चट्टी बारीयातु इलाके में दो हाईवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से एक धमकी भरा सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.
 

Hazaribagh  : हजारीबाग के चट्टी बारीयातु इलाके में दो हाईवा में आगजनी और गोलीबारी की घटना के बाद राहुल दुबे गैंग के नाम से एक धमकी भरा सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है.

 

वायरल प्रेस नोट में गैंग ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए एक निजी कंपनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है.

 

जारी संदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई चेतावनी के तौर पर की गयी है. यदि उनकी बात नहीं मानी गयी तो आगे और बड़ी घटना को अंजाम दिया जाएगा.

 

साथ ही अगली बार वाहनों के साथ ड्राइवर और स्टाफ को भी निशाना बनाने की धमकी दी गयी है. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आगजनी व फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

 

  Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही