Search

 
 
 

हजारीबाग : सुजी गांव में छापेमारी, भारी मात्रा में शराब बरामद

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत पंचायत झापा के ग्राम सुजी में उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान सुजी गांव के पवन दांगी के घर से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की गई. इसमें प्लास्टिक बोतल में 60 पेटी वौकल और 375 एमएल की 20 पेटी इंपेरियल ब्लू देसी शराब बरामद की गई. इसके अलावा स्टीकर, रैपर, होलोग्राम, ढक्कन और इंपेरियल ब्लू की खाली बोतलें जब्त की गई. उन्होंने बताया कि कुल 675 लीटर देसी व 120 लीटर एफएल शराब बरामद की गई. इस धंधे में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर लिया गया है. उसके विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें–केसीसी">https://lagatar.in/kcc-loan-waiver-scheme-documents-of-58-thousand-farmers-correct-in-hazaribagh-district/">केसीसी

ऋण माफी योजना : हजारीबाग जिले में 58 हजार किसानों के दस्तावेज सही
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही