Search

 
 
 

हजारीबाग : एनएसएस कार्यकर्ताओं ने डेंगू के प्रति लोगों को किया जागरूक

 
गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की पहल सड़क के किनारे ब्लीचिंग का किया गया छिड़काव Hazaribagh:  गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण मुकुंदगंज, हजारीबाग की एनएसएस इकाई के कार्यकर्ताओं की ओर से दूसरे दिन बुधवार को झील कैंपस में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क किनारे बारिश के जमे पानी को हटा कर ब्लीचिंग का छिड़काव किया गया. झील कैंपस और आसपास फैले कूड़े-कचरे को भी हटाया गया. इसके साथ ही ‘सफाई दुरुस्त, तो स्वास्थ्य तंदुरुस्त’ का नारा बुलंद किया गया. महाविद्यालय के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर एसएस मैती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झील परिसर में रैली निकाल कर शहरवासियों को डेंगू के बढ़ते प्रकोप के प्रति जागरूक और सचेत किया गया. एनएसएस कार्यकर्ताओं ने भ्रमण कर लोगों को डेंगू, टाइफाइड, मलेरिया आदि से बचाव की जानकारी दी. उन्हें उबला पानी पीने, ताजा भोजन करने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने, जलजमाव नहीं करने आदि की सलाह दी गई. इसे भी पढ़ें :लातेहारः">https://lagatar.in/latehar-case-of-misbehavior-with-youth-pratul-shahdev-met-the-victim-youth/">लातेहारः

युवक से दुर्व्यवहार मामला, पीड़ित युवक से मिले प्रतुल शाहदेव

डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी

इस अवसर पर एसएस मैती ने कहा कि जिले में डेंगू के मरीज बढ़ रहे हैं. इसके मच्छर दिन में ही काटते हैं. खास कर जलजमाव वाले जगहों पर डेंगू के मच्छर बैठते हैं. ऐसे में जरूरी है कि कहीं भी जलजमाव नहीं होने दें. पीने वाले पानी के बर्तन भी ढक कर रखें. उन्होंने कहा कि घरों में दिन में भी मच्छरदानी का इस्तेमाल करें. डेंगू के मच्छरों से सचेत होकर ही बचा जा सकता है. डेंगू के लक्षण बुखार, शरीर और जोड़ों में दर्द, जी मिचलाने आदि प्रतीत होने पर तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें. मौके पर सहायक प्राध्यापक दीपमाला, गुलशन कुमार, रचना कुमारी के साथ एनएसएस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई में अपना योगदान दिया. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/state-government-should-declare-latehar-district-as-drought-area-pramod-sahu/">देवघर

: गोदाम का दरवाजा तोड़कर सीसीटीवी कैमरा सहित मोटर पंप की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही