Search

 
 
 

हजारीबाग : सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की जयंती

 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृष्ण वल्लभ आश्रम में पूर्व पीएम को दी श्रद्धांजलि Hazaribagh:  स्थानीय कृष्ण वल्लभ आश्रम में रविवार को कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत की अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई. उन्होंने बताया कि आज का दिन भारत में सद्भावना दिवस के रूप में भी मनाया जाता है. इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पीएम रहते हुए उन्होंने कई ऐसे फैसले लिए, जिनसे देश को नई दिशा मिली. उन्होंने वोट देने की उम्र 18 साल करने, ईवीएम मशीन के प्रयोग को बढ़ावा देने, पंचायती राज, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कंप्यूटर और विज्ञान को बढ़ावा देने जैसे कई ऐतिहासिक फैसले लिए. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-on-rajivs-birthday-chas-nagar-congress-distributed-clothes-in-old-age-homes/">बोकारो

: राजीव के जन्मदिन पर चास नगर कांग्रेस ने वृद्धाश्रम में बांटे कपड़े

राजीव गांधी ने कई ऐसे फैसले लिए जिससे देश को नई दिशा मिली : मनोज नारायण भगत

इस अवसर पर यमुना यादव, अशोक देव, भगवान सिंह, मकसूद आलम, दिलीप कुमार रवि, लखराज सिंह, रघु जयसवाल, बबलू सिंह, बाबू खान, विनोद सिंह, पंचम कुमार पासवान, आफताब आलम, अजय सिंह, विजय कुमार सिंह, धीरज कुमार यादव, तस्लीम अंसारी दरोगा, नरेश गुप्ता, बहादुर सागर, मोहम्मद बाबर अंसारी, सदरुल होदा, नर्सिंग प्रजापति, आशीष श्रीवास्तव, मुस्ताक अंसारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, मुंगेश्वर प्रसाद चौधरी, रविंद्र प्रताप सिंह, रिंकू डीस, परवेज अहमद, कमरुद्दीन, सुरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर आजाद समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-the-congress-party-itself-rajiv-gandhis-birth-anniversary-celebrated/">बोकारो

: कांग्रेस पार्टी ने स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही