Search

 
 
 

हजारीबाग : आ गये राम, राममय हुआ शहर

 

जयंत सिन्हा ने बड़ा अखाड़ा में किया हवन, कार सेवकों को किया सम्मानित

  • अखाड़ा परिसर में हो रहा अखंड हनुमान चालीसा पाठ
  • 500 से अधिक मंदिरों में किया गया विशेष पूजा-पाठ
Hazaribagh : 500 वर्षों की लंबी प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण- प्रतिष्ठा के साथ ही हजारीबाग शहर रामनवमी से दो माह पूर्व ही राममय हो गया है. जिले के हर गली मोहल्ले, रंग बिरंगे लाइट, भगवा ध्वज से पटे हुए थे. 500 से अधिक मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था. इस अवसर पर हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने भी विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की. बड़ा अखाड़ा में सांसद ने स्थानीय लोगों के साथ हवन में भाग लिया और फिर अखाड़ा परिसर में ही अयोध्या से प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा. यहां अखंड हनुमान चालीसा का भी पाठ चल रहा है. छोटे-छोटे बच्चे भी हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे थे. भंडारा का भी विशेष इंतजाम किया गया था. इसके बाद जयंत सिन्हा ने बड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर में कार सेवकों को सम्मानित भी किया. बाबरी मस्जिद विध्वंस में हजारीबाग से कई कार सेवक अयोध्या गए थे. उन लोगों की तलाश की गई और अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर सम्मानित किया गया. मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप प्रतिमा के प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भव्य पूजा पाठ किया गया. गांव, कस्बा, शहर पूरी तरह भगवामय हो गया था.

प्राण-प्रतिष्ठा का दिन स्वर्णिम व अविस्मरणीय : मनीष जायसवाल

  • सुबह से शाम तक रामभक्तों के बीच रहे सदर विधायक
  • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के कई कार्यक्रमों में हुए शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/8-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/7-22.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के दर्जनों मंदिरों में पूजा-पाठ कर लोगों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत अपने आवासीय परिसर में पूजा-पाठ से की. इसके बाद सदर प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों के कई गांव में सघन दौरा किया. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पंचायत ओरिया से की. यहां ग्राम वासियों द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में शामिल हुए और हाथों में भगवा झंडा लहरा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया. यहां से ग्राम पंचायत सिलवार खुर्द स्थित भगवान जगन्नाथ धाम परिसर पहुंचे. जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजनोत्सव में भाग लिए. फिर चुटियारो पंचायत स्थित ग्राम डूमर में ग्राम वासियों द्वारा निकाली गई जीवंत राम-जानकी झांकी का अवलोकन किया और बाल कलाकारों का मनोबल बढ़ाया. ग्राम पंचायत मेरू पहुंचने पर विधायक मनीष जायसवाल का आतिशबाजी की गूंज के साथ भव्य स्वागत किया गया. विधायक ने भी पटाखे फोड़े और आकर्षक श्रीराम रथ का अवलोकन किया. तत्पश्चात, अमनारी पंचायत के ग्राम सेखा पहुंचे. यहां सेखा धाम परिसर में ग्राम वासियों के बीच घंटों समय व्यतीत किया. इसके बाद शहर के सरदार चौक स्थित काली बाड़ी मंदिर में प्रसाद वितरण में शामिल हुए. जीटीसी चौक पर अपने हाथों से रामभक्तों के बीच लड्डू का वितरण किया. यहां राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का बड़े स्क्रीन में लाइव प्रसारण भी लोगों के साथ देखा. शहर के मालवीय मार्ग स्थित नाला के समीप सनराइज ग्रुप द्वारा आयोजित बुंदिया प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए और रामभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इस अवसर पर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि भारत के इतिहास में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का दिन स्वर्णिम और अविस्मरणीय रहेगा. अयोध्या के साथ हजारीबाग शहर में भी बड़ा भव्य, दिव्य और अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन कर राम भक्तों ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी अगाध प्रेम भावना को बखूबी प्रदर्शित किया है. विधायक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-congressmens-strike-ends-on-7th-day-after-assurance-from-agriculture-officer/">गिरिडीह

: कृषि पदाधिकारी के आश्वासन के बाद कांग्रेसियों का धरना 7वें दिन समाप्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही