Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने जताया आभार

Chauparan :  प्रखंड के 26 पंचायतों में प्रशासन की सक्रियता और सभी जन प्रतिनिधियों व सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से रामनवमी शांति पूर्वक संपन्न हो गया. हालांकि नवमी को डीसी नैंसी सहाय और एसपी चौथे मनोज रतन ने एसडीओ पूनम कुजूर, डीएसपी नाजिर अख्तर, इंस्पेक्टर जगलाल मुंडा, बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा, थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर और पुलिस बलों के साथ दादपुर और सिंघरावा सहित कई रामनवमी अखाड़ों में भ्रमण कर शांति की अपील किया था. वहीं विधायक उमाशंकर अकेला, पूर्व विधायक मनोज यादव, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उप प्रमुख प्रीति कुमारी, जिप सदस्य रवि शंकर अकेला, राकेश रंजन और आरती कौशल सहित कई सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दर्जनों अखाड़ा व जुलूस में शामिल हुए और लाठी खेलकर लोगों का उत्साहवर्धन किया. वहीं बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर सभी अखाड़ा और जुलूस रूट पर पैनी नजर रखे रहे जिसके कारण कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हो घटी. [caption id="attachment_596751" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Image-2023-04-01-at-7.37.50-PM.jpeg"

alt="हजारीबाग : रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने जताया आभार" width="1599" height="720" /> हजारीबाग : रामनवमी शांतिपूर्वक संपन्न, पुलिस-प्रशासन ने जताया आभार[/caption]

बीडीओ व थाना प्रभारी ने जताया आभार

रामनवमी एवं चैती नवरात्रा का सफल समापन के लिए बीडीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा और थाना प्रभारी शंभु नंद ईश्वर ने प्रखंडवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. इस संबंध में बीडीओ श्री सिन्हा ने कहा कि सभी के सहयोग से रामनवमी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं. वहीं थाना प्रभारी ने रामनवमी के सफल समापन के लिए अपने वरीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. थानेदार ने चौपारण थाना क्षेत्र के सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध जनता, सभी राजनीतिक दल के सम्मानित सदस्य, सभी समुदाय के सम्मानित व्यक्ति एवं मीडियाकर्मियों का भी आभार जताया. इसे भी पढ़ें :  शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही