Search

 
 
 

हजारीबाग: केडी चिल्ड्रेंस एकेडेमी में रंगोली सज्जा प्रतियोगिता

 
Hazaribagh: केडी चिल्ड्रेंस एकेडेमी उच्च विद्यालय में शनिवार को रंगोली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. स्कूल की प्राचार्या मीनू गुप्ता और उप प्राचार्या हेमलता मिश्रा की उपस्थिति में दीपावली के अवसर पर विद्यालय के वर्ग चतुर्थ से वर्ग दशम तक के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता कराई गई. प्रतियोगिता में कुल 150 प्रतिभागी सम्मिलित हुए. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान लाने वाले विद्यार्थियों को प्राचार्या मीनू गुप्ता ने पुरस्कृत करते हुए हार्दिक बधाई दी. विजेताओं को आगे इसी तरह बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. साथ ही सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने और सुरक्षित दीपोत्सव मनाने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें– झारखंड">https://lagatar.in/home-department-has-approved-rs-25-lakh-for-the-maintenance-and-other-works-of-jharkhand-war-memorial/">झारखंड

वार मेमोरियल के रखरखाव और अन्य कार्यों के लिए गृह विभाग ने 25 लाख रूपया की दी स्वीकृति
इस अवसर पर सहायक शिक्षक उपेंद्र पांडे, जयनाथ महतो, धनंजय मिश्रा, नीलम सिंह, अमिता प्रसाद, पूनम सिन्हा, पूनम तिवारी, संगम पांडे, विजय सिन्हा, मुकेश कुमार, राहुल सोनी, सुखदेव यादव, सौरभ सिंह, राजेश कुमार, राहुल सिन्हा, ज्योति जायसवाल, दीक्षा कुमारी, सुजाता कुमारी, कमला सिंह, आरोही, शंपा पाठक, कुमारी लीलावती, राफिया खातून, मीनाक्षी सिन्हा, पूनम गुप्ता, श्वेता मिश्रा, जूली सिन्हा और नैंसी कुमारी समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-did-shri-ganesh-for-employment-fair-distributed-appointment-letters-10-lakh-government-jobs-in-a-year/">पीएम

मोदी ने रोजगार मेले का श्री गणेश किया, नियुक्ति पत्र बांटे, एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां, पहले चरण में 75,000 को मिली नौकरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही