Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: युवक से फोन पर मांगी 10 लाख की फिरौती, मामला दर्ज

Hazaribagh: पेलावल थाना क्षेत्र स्थित हेदलाग के युवक अशोक दास से मोबाइल पर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है. उसने पेलावल थाने में आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा के लिए न्याय की गुहार लगाई है. उसने आवेदन में कहा है कि कोलकाता में रहकर वह पम्मी बस की देखरेख करता है. छुट्टी लेकर घर आया, इसी बीच एक युवक ने अपने मोबाइल से उससे 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी. उसने नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है. अशोक ने यह भी कहा कि वह न उस युवक को जानता है और न ही किसी प्रकार की लेन-देन का मामला है.
इसे भी पढ़ें– ED">https://lagatar.in/ed-attaches-statement-of-former-jmm-treasurer-ravi-kejriwal-with-chargesheet/">ED

ने झामुमो के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल का बयान चार्जशीट के साथ अटैच किया
इस संबंध में पेलावल थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि युवक ने आवेदन दिया है, जिसमें फिरौती मांगने की बात कही गई है. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा कि उस नंबर पर बातचीत करने के दौरान युवक ने बताया कि उसका पुराना लेनदेन का मामला है. अशोक उसे पैसे नहीं दे रहा है. इसके लिए उसे फोन कर पैसे मांगे हैं.
इसे भी पढ़ें– 29">https://lagatar.in/hemant-soren-cabinet-meeting-to-be-held-on-september-29/">29

सितंबर को होगी हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही