Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
बरही के पूर्व विधायक मनोज यादव होंगे मुख्य अतिथि यूट्यूब व फेसबुक पर लाइव होगा प्रसारण दूधिया रोशनी में होगा लीग का आयोजन Chauparaan: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामपुर में दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित होने वाले रामपुर सर्किल प्रीमियर लीग का शुभारंभ रविवार से होगा. दूधिया रौशनी में खेले जाने वाले सर्किल क्रिकेट मुकाबले की तैयारी पूरी ली गई है. बतौर मुख्य अतिथि बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड के मुखिया व समिति सदस्यों के साथ कई राजनीतिक व सामाजिक लोग उपस्थित होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव बलभद्र राम, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, उपाध्यक्ष शंकर पंडित, आरसीपील प्रबंधक अशोक राणा, आयोजक प्रबधक शशिकांत शर्मा, मीडिया प्रभारी रणवीर चौधरी, कार्यक्रम प्रबंधक राजेश चंद्रवंशी, स्वागतकर्ता कबिंद्र शर्मा, मेडिकल प्रभारी मनोज पाठक और अंपायर सरयू राणा को जिम्मेवारी सौंपी गई है. आयोजकों ने बताया कि नौ दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 16 टीमो ने अपना पंजीयन करवाया है. चार-चार के समूह में टीमों को बांटा गया है. बताया गया कि इस बार का आयोजन भव्य व आकर्षक होगा. प्रत्येक मैच का लाइव प्रसारण आरसीपीएल के फेसबुक व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :…और">https://lagatar.in/and-palamu-police-did-lathi-charge/">…और

पलामू पुलिस ने कर दिया लाठीचार्ज
दूसरी खबर

एथलेटिक्स किट देकर खिलाड़ियों को किया गया प्रोत्साहित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/sports-kit-1_513-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazariabagh : प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी के ग्रामीण एथलेटिक्स खिलाड़ियों को प्ले इलेवन और जन सेवा परिषद हजारीबाग के सौजन्य से एथलेटिक्स किट प्रदान किया गया. शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार की पहल पर यह सहयोग किया गया. उन्होंने बताया कि खेलो झारखंड अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के छह विभिन्न खेलों में छह खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है. इसमें एथलेटिक्स के भी खिलाड़ी शामिल हैं. इनकी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता 28 से 31 अक्तूबर के बीच खेल गांव रांची में होगी. वहां एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय ट्रैक में अपना प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा. इस उद्देश्य से खिलाड़ियों को मैराथन स्पाइक शूज और एथलेटिक्स किट दिया गया. जिन खिलाड़ियों को किट दिया गया, उनमें मंजीत कुमार 1500 मीटर, विजय कुमार 5000 मीटर, पतरस नाग, जैवलिन थ्रो, आरती टोप्पो और शोभा कुमारी डिस्कस थ्रो, सोमबारी कुमारी, लवली कुजूर, फुलमनी कच्छप और दीपांशु लिंडा चार सौ गुना चार मीटर शामिल हैं. ग्रामीण खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. शिखा खाखा ने कहा की इस तरह के सहयोग से निचले पायदान में खड़े खिलाड़ी आगे बढ़ते हैं और अपने प्रखंड, जिला, राज्य और देश के लिए मेडल जीतते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sundernagar-durga-puja-committee-dispute-reached-police-station-agreement-reached-amid-uproar/">जमशेदपुर

: सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति का विवाद पहुंचा थाना, हंगामे के बीच बनी सहमती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही