Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : श्याम जी व बालाजी का झंडा लेकर कोलकाता से चौपारण पहुंचे, पदयात्रियों का स्वागत समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Chouparan : श्याम जी व बालाजी का झंडा लेकर कोलकाता से पैदल राजस्थान जा रहे तीर्थयात्रियों का चौपारण में गुरुवार को भव्य स्वागत किया. तीर्थयात्रियों में मोनू बंसल और चिंटू शर्मा ने बताया कि श्री श्याम मंदिर घुसुरी से 15 अक्तूबर को झंडा लेकर यात्रा शुरू की. श्री श्याम मंदिर खाटूधाम 30 अक्तूबर को पहुंचने का लक्ष्य है. श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर राजाकटरा कोलकाता से हनुमान जी का झंडा लेकर श्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के लिए पैदल यात्रा करने के लिए निकले हैं. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/criminals-shot-three-people-in-ranchi/">रांची

में अपराधी बेलगाम: इटकी में तीन लोगों को मारी गोली
दूसरी खबर

बीएड कॉलेज में मतदाता जागरूकता साक्षरता कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/voter-19-1_450-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   Hazaribagh : हजारीबाग के स्वामी धर्मबंधु शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज डेमोटांड में स्वीप कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय मतदाता जागरुकता सह साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कॉलेज सभागार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे लगभग सौ प्रशिक्षु की उपस्थिति में ईएलसी किट के माध्यम से खेल-खेल में प्रशिक्षु को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम विलोपन, मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के त्रुटि सुधार, आधार लिंक करने के लिए विभिन्न प्रपत्रों एवं वोटर हेल्प लाइन ऐप व वोटर सर्विस पोर्टल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें-पूर्वी">https://lagatar.in/eastern-region-junior-national-athletics-championship-jharkhand-overall-runner-up-with-total-66-medals-including-23-gold/">पूर्वी

क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप : 23 स्वर्ण समेत कुल 66 पदक के साथ झारखंड ओवरऑल उपविजेता

क्विज के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न

इस दौरान क्विज के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया से संबंधित प्रश्न विद्यार्थियों से किया. क्विज में प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. डीपीआरओ पंचानन उरांव ने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को शिक्षित और जागरूक करने के लिए एक प्रयास है. स्वीप के अंर्तगत विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के माध्यम से लोगों को वोटिंग की महत्ता, मतदान करने के तरीके को समझाने और उन्हें चुनावी प्रक्रिया में भागीदार बनाने का प्रयास किया जाता है. स्वीप कार्यक्रम चुनावी जागरूकता को बढ़ावा देने, वैकल्पक मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और वोटिंग प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने में मदद करता है.

सफल प्रतिभागियों को दिया गया उपहार

इस दौरान सहायक समाहर्ता सुलोचना मीणा ने सभी सफल प्रतिभागियों को स्वीप टीम की ओर से उपहार सम्मानस्वरूप दिया. उन्होंने आगामी चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी करने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को मतदाता शपथ दिलाई. मौके पर एपीआरओ परिमल कुमार, जिला निर्वाचन कार्यालय में कार्यरत हेल्प डेस्क मैनेजर मनीष मनोरंजन सोरेन, चंचल कुमार, राजेश पंडित, सूरज कुमार, कॉलेज के आईक्यूएसी को-ऑर्डिनेटर डॉ मुंशीलाल यादव, सहायक प्राध्यापक सहित नोडल शिक्षक धनंजय कुमार, संयोजक मनोज कुमार, कैंपस एंबेसडर संदीप कुमार यादव एवं शशिकांत आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही