Search

 
 
 

हजारीबाग : अवैध तरीके से राशन का उठाव करने वाले दो लोगों को रिकवरी नोटिस

 
गलत सूचना देकर बनवा लिया कार्ड, चार लाख से अधिक की होगी वसूली राशि जमा नहीं करने पर प्राथमिकी का आदेश Chauparan: आपूर्ति विभाग ने अवैध रूप से राशन उठाव कर रहे दो कार्डधारियों को नोटिस जारी करते हुए रिकवरी करने का आदेश दिया है. इस संबंध में एमओ कारू राम ने बताया कि दोनों पंचायत बेलाही के रतनाग निवासी हैं. इनमें कामेश्वर साव पिता : स्व दुखन साव और सोहन साव पिता : स्व डेगन साव का नाम शामिल है. कामेश्वर साव के विरुद्ध गलत तरीके से 2850 किलोग्राम राशन का उठाव करने का आरोप है. इसकी कुल रिकवरी राशि एक लाख 27 हजार 689 रुपए है. इनका दो मंजिला मकान है. वहीं सोहन साव ने 8199 किलोग्राम राशन का उठाव किया है. उनके विरुद्ध तीन लाख 66 हजार 912 रुपए की रिकवरी का आदेश है. इन पर छह कमरे का पक्का मकान होने का आरोप है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bjp-people-busy-preparing-for-sankalp-yatra-strategy-made-in-barhis-ib/">हजारीबाग

: संकल्प यात्रा की तैयारी में जुटे भाजपाई, बरही के आईबी में बनी रणनीति

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

दोनों कार्डधारी जन वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2022 अपवर्जनमानक की श्रेणी में आते हैं. उन पर गलत सूचना देकर राशन कार्ड बनवाने का आरोप है. एमओ ने कहा कि यह आपराधिक षडयंत्र एवं जालसाजी का मामला बनता है. डीएसओ कार्यालय के माध्यम से जारी आदेश में कहा गया है कि यह राशि विभाग को वापस नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :आजसू">https://lagatar.in/ajsu-student-union-handed-over-the-demand-letter-to-the-chief-ministers-secretariat/">आजसू

छात्र संघ ने मुख्यमंत्री सचिवालय को सौंपा मांग पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही