Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बिजली विभाग के अरबों बकाए में चंद करोड़ की वसूली

लक्ष्य से पीछे चल रही बिजली विभाग की ओटीएस योजना 40 हजार से भी अधिक उपभोक्ता जिन पर 10,000 रुपए से अधिक है बकाया, 35 से भी अधिक लगाए गए हैं कैंप ओटीएस योजना का लाभ उठाएं बकाएदार, कानूनी प्रक्रिया से बचें, 30 जून को बंद होगी योजना : एसडीओ Jaideep Kumar Barhi : चौपारण अनुमंडल क्षेत्र में बरही, बरकट्ठा, चौपारण और पदमा सेक्शन में बिजली विभाग के 40 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिनके पास 10 हजार रुपए से अधिक का बकाया है. सिर्फ चौपारण क्षेत्र में 40 हजार रुपए से अधिक बकाए वाले 4,726 ग्राहकों के पास 35 करोड़ 87 लाख 28 हजार 585 रुपए बकाए हैं. इसके अलावा 10 हजार रुपए से अधिक बकाएदारों की संख्या भी हजारों में है. कमोबेश यही स्थिति बरही, बरकट्ठा और पदमा प्रखंड की भी बताया गया. इसमें करीब दो अरब से भी अधिक के बकाए होने की बात कही गई है. इसे भी पढ़ें :विदेश">https://lagatar.in/pooja-singhals-husband-abhishek-could-not-prove-how-he-brought-currency-from-abroad/">विदेश

से कैसे लाए करेंसी, साबित नहीं कर पाए पूजा सिंघल के पति अभिषेक

अप्रैल से अब तक करीब सात करोड़ रुपए की वसूली, 527 प्राथमिकी दर्ज

बिजली विभाग के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ओटीएस(वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) योजना के तहत अप्रैल में अब तक 6 करोड़ 98 लाख 65 हजार 114 रुपए की वसूली हुई है. इसमें 4 करोड़ 49 लाख 67 हजार 082 रुपए बतौर डीपीएस माफ किए गए हैं. यह पूरे बकाए का करीब 6.5 फीसदी है. वहीं बकाए शुल्क की वसूली को लेकर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 35 से भी अधिक जागरूकता सह बिल संग्रहण शिविर लगाए गए हैं. साथ ही लगातार क्षेत्र में ओटीएस से संबंधित जानकारियां दी जा रही हैं. इस दौरान लगभग 527 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/bbbb-21.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

30 जून तक ही ओटीएस (एक मुश्त योजना) की सुविधा

बकाया बिजली बिल के भुगतान के संबंध में सहायक विद्युत अभियंता सौरभ लिंडा ने बताया कि 30 जून तक विभाग की ओर से वन टाइम सेटेलमेंट योजना चलाई जा रही है. इसमें उपभोक्ता को अधिकतम छूट दी जा रही है. सभी बकायेदारों को लाभ लेना चाहिए. इसमें सूद तो माफ किया ही जा रहा है, आसान किश्त भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं. उन्होंने सभी बकायेदारों से अपना बकाया बिजली बिल जमा कर कानूनी प्रक्रिया से बचने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-constant-media-blood-donation-camp-at-shubham-sandesh-office-16-units-blood-collection/">रांची

: लगातार मीडिया – शुभम संदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर, 16 यूनिट रक्त संग्रह

ग्रामीण क्षेत्र में बकाएदारों की संख्या अधिक

सहायक अभियंता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बकायेदारों की संख्या अधिक है. यह भी कहा कि विभाग पूर्णतः सख्त है. बकाया राशि की वसूली की जाएगी. 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई भी की जाएगी. ऐसे में सभी बकायेदार उपभोक्ता ओटीएस योजना के तहत बिजली बिल जमा कर छूट का लाभ लें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही