Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हजारीबाग प्रक्षेत्रीय समिति की बैठक

समाज के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने पर दिया गया जोर आपसी तालमेल के साथ संगठन को मजबूत करने पर चर्चा Hazaribagh : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की हजारीबाग प्रक्षेत्रीय समिति की बैठक रविवार रिटायर्ड आईपीएस दीपक वर्मा के आवास पर संपन्न हुई. इसमें पलामू, लातेहार, गढ़वा, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा जिला से चित्रांश पहुंचे. कार्यक्रम की शुरुआत स्तुति से की गई. कार्यक्रम में हजारीबाग के कई गणमान्य चित्रांश भी उपस्थित हुए. क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा और प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार समेत कई चित्रांशों ने कायस्थ महासभा उद्देश्य के बारे में चर्चा की. इस दौरान संगठन के सदस्यों ने इस बात को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर क्या कारण है कि समाज के लोग राजनीतिक, प्रशासनिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अब कम दिख रहे हैं. एक वक्त था जब हर क्षेत्र में कायस्थों का बोलबाला था. लेकिन हाल के दिनों में कायस्थ के बच्चे अच्छे नहीं कर रहे हैं. साथ ही यह भी चिंता जाहिर की गई कि प्रतिभा आखिर क्यों नहीं निखर रही है. इसे भी पढ़ें :गांवा">https://lagatar.in/village-mla-is-touring-the-entire-state-dreaming-of-cm-rajkumar-yadav/">गांवा

: विधायक सीएम का सपना देख पूरे राज्य का दौरा कर रहें हैं: राजकुमार यादव

जिले में चित्रांशों का डाटा बनाने का फैसला

बैठक में तय किया गया कि हर एक जिले में चित्रांशों का डाटा बनाया जाए. इसमें उनके परिवार, उनकी वर्तमान स्थिति और शैक्षणिक स्तर की जानकारी हो ताकि समय पर मदद की जा सके. बैठक में यह भी कहा गया कि उन लोगों को तन, मन और धन से अपने समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है. अगर राजनीतिक दृष्टिकोण से सबल होंगे, तो समाज को भी लाभ मिलेगा. इस बाबत चित्रांश दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि जैसे बैंक केवाईसी कराती है, उसी तरह चित्रांशों को भी केवाईसी पर काम करना होगा. केवाईसी का अर्थ नो योर चित्रांश है. बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि स्वास्थ्य शिक्षा और शादी के समय चित्रांश एक दूसरे की मदद करें. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-jaherathan-of-turu-village-of-naxalite-affected-hensakocha-panchayat-will-be-beautified/">चांडिल

: नक्सल प्रभावित हेंसाकोचा पंचायत के टुरु गांव के जाहेरथान का होगा सौंदर्यीकरण

दीपक वर्मा ने चित्रांश बच्चों को अच्छी शिक्षा देने को कहा

रिटायर्ड आईपीएस दीपक वर्मा ने इस बात को लेकर जोर दिया कि हमें अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें, तभी हम समाज में अपनी जगह फिर से बना पाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि हमेशा बैठक कर रणनीति तैयार करें, जिससे समाज के लोगों को लाभ मिले. बैठक में कमल किशोर, लाल बहादुर सिन्हा, मिथिलेश कुमार वर्मा, भैया अभिमन्यु प्रसाद, चंदन सिन्हा, योगेंद्र प्रसाद, अंजनी कुमार सिन्हा, युवा चंद्र सिन्हा समेत कई चित्रांशों ने हिस्सा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही