Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सांसद आदर्श ग्राम में नियमित हुई इलाज की सुविधाएं

Hazaribagh : सांसद आदर्श ग्राम जरबा में इलाज की सुविधा शुरू हो गई है. हजारीबाग के चुरचू प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरबा के भवन का उद्घाटन 2017 में तत्कालीन सीएम रघुवर दास ने किया था. लेकिन विभिन्न कारणों से उसे शुरु नहीं किया जा सका था. इस गांव को हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने गोद लिया है. काफी दिनों से सांसद यहां स्वास्थ्य केंद्र को नियमित करने की पहल में लगे थे. वहीं गांव के लोग भी अस्पताल में नियमित सेवा शुरु करने की मांग कर रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-11-18.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ऐसे में डीसी नैंसी सहाय की पहल व उप विकास आयुक्त व सिविल सर्जन के प्रयास से 13 अप्रैल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरबा में स्वास्थ्य सेवाएं शुरु की गई. जहां पिछले एक महीने में 10 महिलाओं का सामान्य प्रसव कराया गया. जहां अब तक 233 मरीजों ने चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ लिया. डीसी ने बताया कि भविष्य में इस केन्द्र के साथ-साथ जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी आधुनिक उपकरणों की सहायता से स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर करने की योजना है. उन्होंने कहा कि डीएमएफटी मद से चिकित्सकों की नियुक्ति कर इस क्षेत्र में गैप को भरने का प्रयास प्रारंभ हुआ. जिसके तहत यहां डॉक्टर सत्यम कुमार की नियुक्ति की गई. इसी दौरान राज्य सरकार की ओर से भी जेपीएससी से नव नियुक्त डॉ. सरोज कुमारी का पदस्थापन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरबा में किया गया. वर्तमान में पीएचसी जरबा में एएनएम रीना कुमारी, आशा कुमारी, एमडब्ल्यूए सुभाष कुमार, एफडब्ल्यूए पूजा कुमारी और ड्रेसर पवन कुमार दास पदस्थापित हैं. इसे भी पढ़ें: नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-training-camp-for-farmers-started-under-birsa-gram-vikas-yojana/">नावाडीह

: बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही