Search

 
 
 

हजारीबाग: पुण्यतिथि पर याद किए गए लांस नायक शहीद दीपक उरांव

 
Hazaribagh: पुण्यतिथि पर कटकमसांडी में लांस नायक शहीद दीपक उरांव याद किए गए. उनकी आदमकद प्रतिमा पिपराही नदी के तट पर बेलाटुकुर टोले में बनी है. वहां रविवार को सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत सैकड़ों लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. लांस नायक डाटो खुर्द पंचायत के पत्थलकुदवा परैवातरी टोले के मूल निवासी थे. शहीद लांस नायक दीपक उरांव का जन्म 8 फरवरी 1977 को और हुआ था. वे कश्मीर के कुपवाड़ा में 47 आरआर बटालियन में पदस्थापित थे. 21 अगस्त 2004 को पाकिस्तान सीमा के अंतर्गत पाक आतंकवादियों का सामना करते हुए उन्होंने देशहित में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी. महज 27 वर्ष की उम्र में ही उन्हें वीरगति प्राप्त हुई थी. मौके पर विधायक ने शहीद दीपक उरांव के प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए विधायक मद की पांच लाख की राशि का अनुसंशा पत्र शहीद के परिजनों को सौंपा. उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें ऐसे पुनीत कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है. इसे भी पढ़ें–  पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-worship-ramlala-virajman-this-evening-ayodhya-will-be-lit-with-18-lakh-lamps/">पीएम

मोदी आज शाम रामलला विराजमान की पूजा-अर्चना करेंगे, 18 लाख दीयों से जगमगायेगी अयोध्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही