Search

 
 
 

हजारीबाग : भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय साक्षरता पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का किया आयोजन

 
Hazaribagh : भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से अग्रणी जिला बैंक के संयोजन से वित्तीय साक्षरता प्रश्नोतरी कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को होटल विनायक में आयोजित किया गया. इसमें हजारीबाग जिले 16 प्रखंडों के प्रथम स्थान पर चयनित विद्यालयों ने भाग लिया. इसमें बड़कागांव प्रखंड के हिमांशु राज और गुंजन मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं द्वितीय स्थान पर सदर प्रखंड की शिवानी कुमारी और अमीषा कुमारी रही. तृतीय स्थान पर अनुष्का कुमारी गुप्ता और श्रेया आनंद ने बाजी मारी. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए क्रमश: 10 हजार, 7500 एवं 5000 रुपए विजेताओं के बचत खाता में डाले जाएंगे. नकद पुरस्कार के अलावा विजेताओ को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता विद्यालय को अब राज्य स्तर पर हजारीबाग जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा. कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर था. कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारी धरमवीर सिंह, हजारीबाग जिले के अग्रणी बैंक के जिला प्रबंधक राकेश आजाद, हजारीबाग एफएलसी उदय शंकर मिश्रा आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-wife-filed-a-case-of-harassment-against-dsp-of-special-branch/">हजारीबाग

: विशेष शाखा के डीएसपी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराया प्रताड़ना का केस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही