Search

 
 
 

हजारीबाग : दिगंबर जैन पंचायत की नई कार्यकारिणी के नतीजे घोषित, सुनील जैन विनायका विजेता घोषित

 
Hazaribagh: हजारीबाग में बड़ा बाजार जैन धर्मशाला में हुए दिगंबर जैन पंचायत के चुनावी नतीजे सोमवार की देर रात घोषित हो गए हैं. सत्र 2023-25 के लिए कार्यकारिणी चुनाव में 233 सदस्यों ने वोट डाले थे. कुल 243 मतदाताओं में 10 ने वोट नहीं डाला. शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई, जो देर रात तक जारी रही. इस कार्यकारिणी चुनाव में 45 प्रत्याशी मैदान में खड़े थे. इनमें 27 लोग समाज की कार्यकारिणी में चुने गए. चुनाव पदाधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता स्वरूप चंद जैन विनायका, ज्ञानचंद कासलीवाल और धन कुमार जैन अजमेरा ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों में राजेश जैन पाटोदी ने सर्वाधिक 213 वोट प्राप्त किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-234.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अन्य विजेताओं में क्रमवार राजीव जैन छावड़ा(पिंटू), अमर विनायका, किशोर विनायका, जयप्रकाश विनायका, राजेश जैन सेठी, विपिन जैन छावड़ा, विजय जैन लुहाड़िया, धीरज पाटनी, आलोक काशलीवाल, अभय छावड़ा, पवन जैन अजमेरा (पन्नु), उत्तम जैन पाटोदी, प्रदीप जैन पाटोदी, राजकुमार जैन टोंग्या, संजय अजमेरा, सुनील अजमेरा, अरुण जैन बोहरा, धीरेंद्र सेठी, सुशील जैन पाटनी, दिलीप जैन अजमेरा, अरुण जैन पाटनी, नागेंद्र विनायका, राजेश जैन लुहाड़िया, दिलीप जैन सेठी, निर्मल जैन गंगवाल और सुनील जैन विनायका शामिल हैं. अनिल जैन सेठी(टोनी) और सुनील जैन विनायका को 135-135 समान मत प्राप्त हुए. चुनाव पदाधिकारियों ने सिक्का उछालकर सुनील जैन विनायका को विजेता घोषित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-235.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें: हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-discussion-on-local-for-vocal-at-gautam-buddha-teachers-training-college/">हजारीबाग:

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में लोकल फॉर वोकल पर परिचर्चा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही