Search

 
 
 

हजारीबाग: मणिपुर की घटना के विरोध में RJD का प्रदर्शन, PM से की इस्तीफे की मांग

 
Hazariabagh : हजारीबाग के इंद्रपुरी चौक पर मणिपुर की घटना के विरोध में आरजेडी ने प्रदर्शन किया. राजद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी और शांति समिति के सदस्य संजर मलिक के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने मणिपुर की घटना का विरोध किया. संजर मलिक ने कहा मणिपुर की घटना देश के लिए बेहद शर्मनाक और निंदनीय है. केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है लेकिन उसके बावजूद मणिपुर जल रहा है. कई लोगों की जानें चली गई. हजारों लोग बेघर हो गए. आरजेडी ने इस घटना का विरोध करते हुए केंद्र सरकार से इस्तीफे की मांग की है. मौके पर एजाज खान, रघु यादव, सैयद तबरेज अख्तर, तौफीक अंसारी, कलाम अख्तर, भूपेंद्र राम, आदित्य कुमार राणा, मंटू सिंह, रियाज अली आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dirty-drain-water-is-flowing-in-knj-high-school-students-upset/">चाकुलिया

: केएनजे उच्च विद्यालय में बह रहा है नाले का गंदा पानी, विद्यार्थी परेशान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही