Search

 
 
 

हजारीबाग : मंजूरी मिलने के बाद भी शुरू नहीं हो सका सड़क निर्माण, आक्रोश

 
कहीं 3 माह, तो कहीं नौ माह पूर्व हुआ था शिलान्यास Tatijharia, Hazaribagh: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत टाटीझरिया से खंभवा होते हुए धरमपुर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 अक्टूबर को किया गया था. लेकिन, तीन माह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी सड़क निर्माण की दिशा में कोई कार्य शुरू नहीं किया गया है. दूसरी सड़क झरपो से गाड़ीसाड़म तब बनने वाली सड़क का भी यही हाल है. नौ माह पूर्व इस सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया था, पर अब तक किसी प्रकार की प्रगति देखने को नहीं मिली है. ऐसे में प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/city-buses-in-ranchi-are-in-bad-condition-passengers-are-afraid-to-sit/">रांची

में सिटी बसें हुईं खटारा, बैठने से डरते हैं मुसाफिर

कर्तव्यहीन संवेदकों को काली सूची में डालने की मांग

प्रमुख संतोष मंडल, उप प्रमुख रवि वर्णवाल, मुखिया कांति देवी, शिबू प्रसाद सोनी समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वैसे संवेदकों को कार्य आवंटित ही क्यों किया जाता है, जिनमें कार्य करने की क्षमता नहीं होती है. कर्तव्यहीन संवेदकों को काली सूची में डाल देना चाहिए. यह भी कहा गया कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध होते जा रहा है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-abvp-representatives-met-bbmku-vice-chancellor-pointed-out-the-shortcomings-of-the-examination/">धनबाद

: अभाविप के प्रतिनिधि बीबीएमकेयू के कुलपति से मिले, गिनायीं परीक्षा की खामियां
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही