Search

 
 
 

हजारीबाग: कटकमदाग में डकैती, घरवालों पर किया जानलेवा हमला

 
Hazaribagh: कटकमदाग प्रखंड के रेवाली गांव में बीती रात डकैती हुई. 20 से 25 की संख्या में आये अपराधी घर में घुसे और डकैती की घटना को अंजाम दिये. अपराधी घर में रखे 1.32 लाख रुपए नकद समेत हजारों रुपए के जेवरात लूट कर फरार हो गए. अपराधियों ने घर के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया. इसमें रोहित सिंह और करण सिंह बुरी तरह घायल हो गए. इसे भी पढ़ें- 5">https://lagatar.in/5-students-will-go-abroad-for-higher-education-hemant-government-will-do-mou-with-britain-under-chevening-scholarship/">5

छात्र उच्च शिक्षा के लिए जाएंगे विदेश, शेवनिंग स्कॉलरशिप के तहत हेमंत सरकार ब्रिटेन के साथ करेगी MOU
बताया जाता है कि हमला इतना जानलेवा था कि दोनों भाई बेहोश हो गए. दोनों शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत हैं. गंभीर रूप से घायल रोहित ने बताया कि उनकी मां रात में घर का दरवाजा बंद कर रही थी. उसी समय डकैतों ने मां को धक्का देते हुए घर में प्रवेश किया. बचाने आये दोनों भाई आये तो अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया. पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाने में की है. साथ ही प्रशासन से इंसाफ और कार्रवाई की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें- ED">https://lagatar.in/ed-brought-lawyer-rajiv-kumar-to-ranchi-daughter-ruchitras-allegation-father-was-implicated/">ED

ने वकील राजीव कुमार को लाई रांची, बेटी रूचित्रा का आरोप- पापा को फंसाया गया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही