Search

 
 
 

हजारीबाग : बनासो के सीएससी में RPF का छापा, संचालक को हिरासत में लिया

 
  • निजी आईडी पर रेल टिकट बनाकर बेचने का आरोप
Vishnugrh : विष्णुगढ़ थाना अंतर्गत बनासो बाजार के सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) में रविवार को आरपीएफ की टीम ने छापेमारी की. इसके बाद सीएससी के संचालक अहमद जियाऊल मुस्तफा को हिरासत में ले लिया गया. आरपीएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक अरुण राम ने बताया कि जियाऊल पर निजी आईडी पर रेल टिकट बनाकर बेचने का आरोप है. इसी को लेकर सीएससी पर छापेमारी की गयी. बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय रेल अधिनियम 143 के तहत मुकदमा दायर किया गया है. छापेमारी दल में अरुण राम के अलावा अपराध असूचना शाखा धनबाद के निरीक्षक मो शाहिद खान, उप निरीक्षक राजेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक एच के तिवारी, प्रधान आरक्षी अनिल कुमार रजक, आरक्षी भगवान ओझा, धनंजय राम और विनय कुमार शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-criminal-arrested-near-railway-track-weapon-recovered/">चंदवा

: रेल ट्रैक के नजदीक से अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही