Search

 
 
 

हजारीबाग: RSS ने 1,500 विद्यार्थियों को निशुल्क दिखाई मूवी "द केरल स्टोरी"

 
Hazaribagh : हजारीबाग में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने लगभग 1500 विद्यार्थियों को नि:शुल्क ‘द केरल स्टोरी’ मूवी दिखाई. आरएसएस और बजरंग दल पिछले दो दिनों से प्लस टू के छात्र-छात्राओं को ‘द केरल स्टोरी’ देखने के लिए अपील कर रहे थे. लक्ष्मी सिनेमा हॉल में गुरुवार को काफी संख्या में विद्यार्थी अपने माता-पिता के साथ सिनेमा देखने के लिए पहुंचे. इस दौरान छात्र-छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला. सिनेमा देखने पहुंचे सभी लोगों की अगुवाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की. बड़े ही अनुशासित ढंग से सभी दर्शकों ने तीन घंटे फिल्म का आनंद उठाया. इस दौरान सभी दर्शकों के लिए खाने की भी व्यवस्था संघ ने की थी. पहले शो में करीब 1200 और दूसरे शो में करीब 300 युवतियों ने फिल्म देखी.

विधायक ने की आतंकी मंसूबे को समझने की अपील

फिल्म संचालन के दौरान हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल लक्ष्मी सिनेमा हॉल पहुंचे. उन्होंने फिल्म देख रहे लोगों का उत्साहवर्धन करते हुए धर्म परिवर्तन के खिलाफ चल रहे आतंकी मंसूबे को समझने की सभी से अपील की. संघ के सक्रिय स्वयंसेवक सह समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह ने कहा कि हमारे देश की बहन-बेटियों का ब्रेनवाश कर पाश्चात्य संस्कृति से निभाते हुए उनका दुरुपयोग कर आतंकी धर्म परिवर्तन कराते हैं. यह फिल्म ऐसी ही सच्ची घटना पर आधारित है. छात्रों को फिल्म दिखाने में कुणाल कुमार, विभाग प्रचारक आशुतोष, वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सहित बजरंग दल के जिला संयोजक प्रशांत सिंह व कई लोगों की भूमिका सराहनीय रही. इसे भी पढ़ें: नावाडीह">https://lagatar.in/nawadih-shri-mahavishnu-mahayagya-cum-hanumant-statue-pran-pratishtha-from-may-25/">नावाडीह

: 25 मई से श्री महाविष्णु महायज्ञ सह हनुमंत प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही