Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में नई रोस्टर ड्यूटी पर बवाल

वार्ड और कार्य क्षेत्र बदलते ही कर्मियों को होने लगी परेशानी महीनों से एक ही जगह जमे होने से मन मुताबिक कर रहे थे काम मरीजों की आ रही थी शिकायत Hazaribagh : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नई रोस्टर ड्यूटी पर बवाल खड़ा हो गया है. जैसे ही नई रोस्टर ड्यूटी का चार्ट लगाया गया, अंदर ही अंदर विरोध के स्वर छिड़ने लगे. वार्ड और कार्य क्षेत्र बदलते ही कर्मियों को परेशानी होने लगी. दरअसल महीनों से एक ही जमे कर्मी अपने मनमुताबिक तरीके से काम कर रहे थे. वह मरीजों की परेशानियों को कम करने की बजाय उनपर अपना हुक्म चलाने लगे थे. इस बात की शिकायत अस्पताल प्रबंधन तक भी पहुंच रही थी. ऐसे में रोस्टर प्रभारी भीम कुमार ने कर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया. उसके बाद वह स्वास्थ्यकर्मियों के निशाने पर आ गए. फिर तरह-तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगने लगे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-20-years-imprisonment-for-unnatural-sex-with-minor/">धनबाद:

 नाबालिग से अप्राकृतिक यौनाचार के आरोपी को बीस वर्ष कैद

नए रोस्टर के आधार पर वार्डों में भेजे गए कर्मी

नए रोस्टर के अनुसार फीमेल वार्ड में सुबह सुनीता कुमारी, शाम में दर्शन और रात में उपेंद्र कुमार, मेल सर्जिकल वार्ड में सुबह सौरभ पासवान, संध्या आकाश-3, रात में राहुल कुमार, फीमेल सर्जिकल वार्ड में सुबह अभिषेक कुमार, शाम में ललिता और रात में सौरभ कुमार को ड्यूटी दी गई है. मेल ऑर्थो में सुबह अजीत कुमार और रात में विजय कुमार, फीमेल ऑर्थो में संबह रंजीत कुमार और रात में आकाश-3, न्यू आईसीयू में सुबह कृष्णा कुमार, शाम में तन्वी और रात में आशीष कुमार, मेटरनिटी में सुबह प्रतिभा, शाम में ममता, चाइल्ड वार्ड में सूरज कुमार, ट्रॉमा सेंटर में सुबह संतोष अग्रवाल और भरत कुमार, शाम में अभिषेक व आकाश-2 और रात में गिरिधारी व अशोक-1, एसएनसीयू में सुबह मनोज कुमार व रात में राकेश कुमार, ओल्ड आईसीयू में सुबह में संदीप कुमार व ज्योति दयाल, शाम में अमित कुमार और रात में सहदेव कुमार, मेल मेडिकल वार्ड में सुबह में दीपक, शाम में ज्योति मंडल और रात में मासूम, गाइनको ओटी में सुबह देवंती, मेडिसीन ओपीडी में सुबोध कुमार, डेंटल ओपीडी में मंजू देवी और लेबर रूम में स्वाति कुमार को भेजा गया है. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/jharkhand-jdu-in-charge-reached-ranchi-said-organization-expansion-is-my-resolution/">रांची

पहुंचे झारखंड जदयू प्रभारी, कहा- संगठन विस्तार ही मेरा संकल्प
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही