Search

 
 
 

हजारीबाग : रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन, सड़क सुरक्षा पर जोर

 
Hazaribagh:  सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय में रन फॉर रोड सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें जिला परिवहन पदाधिकारी बैद्यनाथ कमती, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, मोटर यान निरीक्षक, प्रवर्तन उपनिरीक्षक, आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे. जिला के 1000 से अधिक लोगों ने रन फॉर रोड सेफ्टी में भाग लेकर सड़क सुरक्षा जागरूकता का संदेश देते हुए शहर का भ्रमण किया गया. इसके बाद मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. इसके अंतर्गत शहर के झील रूट पर दौड़ लगाई गई. इस प्रतियोगिता में लडकों के साथ-साथ लडकियों की अलग से दौड़ कराई गई. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-20-point-union-upset-with-the-working-style-of-officers/">हजारीबाग

: अधिकारियों की कार्यशैली से 20 सूत्री संघ क्षुब्ध

विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

वहीं, विजेताओ को तीन श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया. लड़को के ग्रुप में अर्श राज प्रथम, सुबोध कुमार द्वितीय तथा कामेश्वर कुमार को तृतीय पुरस्कार दिया गया. वहीं लडकियों के ग्रुप में नेहा, रीता तथा सुनीता कुमारी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार दिया गया. इन सभी विजेता पुरस्कारों को ट्राॅफी के अलावे रोड सेफ्टी से संबंधित ट्रैक सूट भी दिया गया. इसके अलावा 250 प्रतिभागियों को रोड सेफ्टी लोगो से संबंधित टी-शर्ट व टोपी दिया गया. उपस्थित सभी प्रतिभागियों को अंत में यातायात नियमो के पालन की शपथ भी दिलाई गयी. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि सड़क सुरक्षा किसी एक व्यकित की नहीं पूरे समाज की जिम्मेवारी है. अतः सभी को यातायात नियमों के पालन के साथ सड़क पर सतर्कता रखनी चाहिए. इसे भी पढ़ें-गांव">https://lagatar.in/village-children-will-get-good-education-champai-soren/">गांव

के बच्चों को मिलेगी अच्छी शिक्षा : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही