Search

 
 
 

हज़ारीबाग़ : रूपेश हत्याकांड मामला, सीबीआई की टीम पहुंची बरही थाना

 
Hazaribag :  बरही थाना के दुलमाहा गांव में पिछले 6 फरवरी को भीड़ की हिंसा का शिकार बने रूपेश पांडेय हत्याकांड का मामला सीबीआइ को सौंप दिए जाने के बाद अब इसमें अधिकृत तौर पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है. मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम पटना से बरही पहुंची, जहां बरही थाने में दर्ज दोनों मामलों को टेकओवर लेते हुए स्थानीय पुलिस अधिकारियों से कई बिंदुओं पर जानकारी ली है. पूरे मामले को अब सीबीआई द्वारा नए सिरे से जांच पड़ताल शुरू किया जाएगा. कई घंटों तक सीबीआई की टीम बरही थाना में रही. बता दें कि बहुचर्चित रूपेश पांडे हत्याकांड का मामला बरही सहित सूबे के पटल पर छाया रहा था. उक्त घटना के बाद लंबे समय तक सामाजिक और राजनी‍ति‍क तौर पर विरोध प्रदर्शन भी हो चुका है. पीड़ित परिजन व ग्रामीण लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे थे. मामले में हाईकोर्ट ने सीबीआई को जांच करने का निर्देश दिया था और अब जाकर इसकी प्राथमिकी सीबीआई ने दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है. रूपेश पांडे को न्याय दिलवाने की मांग करने वाले लोगों को सीबीआई से काफी उम्मीद है. इसे भी पढ़ें–जांबाज">https://lagatar.in/the-driver-of-pcr-turned-out-to-be-brave-caught-the-criminal-stealing-in-the-atm/">जांबाज

निकला पीसीआर का चालक, एटीएम में चोरी कर रहे अपराधी को धर दबोचा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही