Search

 
 
 

हजारीबाग: जल संकट से ग्रामीण बेहाल, कुएं-चापाकल का बुरा हाल

 
Hazaribagh: हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र स्थित झुरझुरी पंचायत के सक्रेज हरिजन टोला टांड़ के ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान हैं. सक्रेज के हरिजन टोले में पेयजल आपूर्ति का साधन एकमात्र कुआं है. जो अप्रैल महीने से ही सूखा पड़ा है. एक सरकारी चापाकल महीनों से खराब पड़ा है. ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसे परिस्थिति में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाई गई, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिला. नेहा कंस्ट्रक्शन के संवेदक को चापाकल मरम्मत के लिए कहा गया. संवेदक ने बताया कि नल-जल योजना के माध्यम से ग्रामीणों को पानी की आपूर्ति की जाएगी. इसके लिए ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रति मांगी गई. आधार कार्ड की प्रति देने के बाद भी कुछ नहीं किया गया. ग्रामीणों ने कहा है कि अगर जलसंकट दूर नहीं किया गया, तो प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/Untitled-33.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें-घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-torches-and-firecrackers-distributed-among-forest-committees-and-public-representatives/">घाटशिला

: वन समितियों व जन प्रतिनिधियों के बिच वितरित किए गए टार्च एवं पटाखे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही