Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सदर विधायक ने बिजली के लिए सीएम से लगाई गुहार

Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सीएम हेमंत सोरेन से बिजली के लिए गुहार लगाई है. विधायक ने कहा कि बिजली दो झारखंड सरकार, जनता प्रचंड गर्मी में बिन बिजली त्राहिमाम कर रही है. उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में त्राहिमाम संदेश आए हैं. पिछले वर्ष भी गर्मी के मौसम में यही स्थिति थी. इस बार पुनः यही हाल है. उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी झारखंड सरकार व बिजली विभाग के अधिकारियों की है. ऐसा न हो कि जन आंदोलन को बाध्य होना पड़े. विधायक ने यह भी कहा कि जब राजधानी रांची में बिजली की प्रचंड समस्या है, तो अन्य जिलों का क्या हाल होगा यह आसानी से समझा जा सकता है. वर्तमान सरकार की इच्छाशक्ति इसी बात से प्रतीत होती है कि जब पिछले वर्ष गर्मी के मौसम में बिजली की घोर किल्लत हुई थी तो वर्तमान वर्ष के लिए उन्होंने कोई तैयारी नहीं की. इसे भी पढ़ें :UPSC">https://lagatar.in/bihars-dignity-got-second-place-in-upsc-topper-created-history/">UPSC

टॉपर में बिहार की गरिमा को मिला दूसरा स्थान, रचा इतिहास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही