Search

 
 
 

हजारीबाग सदर विधायक ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 
 Hazaribagh : हजारीबाग के नूरा में कर्पूरी चौक में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के 100वें जयंती समारोह पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भारतीय नाई समाज द्वारा आयोजित जयंती समारोह को संबोधित करते हुए हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर समाज के वंचित और ज़रूरतमंद वर्गों के लोगों के लिए असली ठाकुर थे. उनका संपूर्ण जीवन समाज के लिए समर्पित रहा. ऐसी महान विभूति को किसी जाति धर्म के बंधन में बांधना कतई उचित नहीं है,

ऐसे महापुरुष जाति- धर्म से ऊपर पूरे राष्ट्र के लिए आदर्श हैं

ऐसे महापुरुष जाति- धर्म से ऊपर पूरे राष्ट्र के लिए आदर्श हैं और इन्हें उसी भाव से हम सभी को सम्मान देने की जरूरत है. केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य पहल है. नूरा स्थित कर्पूरी ठाकुर प्रतिमा स्थल के विकास और यहां सामूदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हम सभी प्रयास करें तो संभवतः प्रशासनिक अनुमति मिल जाये. अगर यहां भवन निर्माण की अनुमति मिलती है तो हम अपने विधायक निधि की राशि से भव्य सामुदायिक भवन का निर्माण करायेंगे ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए यह भवन काम आ सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही