जरूरतमंद शोकाकुल परिवार के लिए अनोखा सहयोग बीजेपी झारखंड प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा के मुख्य सचेतक ने किट वितरण योजना का किया शुभारंभ Hazaribagh: सदर विधायक मनीष जायसवाल ने क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों की सेवा में श्राद्ध कर्म भोज के लिए राशन किट वितरण अभियान के तहत "नमो श्राद्ध राशन किट" वितरण की शुरुआत की है. राशन किट अभियान की शुरूआत विधायक सेवा कार्यालय में श्राद्ध कर्म में सहयोग के लिए पहुंचे सदर प्रखंड के चंदवार निवासी स्व.बिरजू राम के शोकाकुल परिवार के परिजनों को पहला किट देते हुए की गई. मौके पर भाजपा के झारखंड प्रदेश संगठन प्रभारी सह राज्यसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल और रामगढ़ जिला संगठन प्रभारी शशि भूषण भगत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :असली">https://lagatar.in/fake-liquor-in-the-name-of-real-the-price-is-also-being-charged-20-rupees-more-than-mrp/">असली
के नाम पर नकली शराब, कीमत भी वसूल रहे एमआरपी से 20 रुपये ज्यादा!
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/nnn-2.jpg"
alt="" width="600" height="340" />
में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर मारपीट, मामला बरियातू थाने तक पहुंचा [wpse_comments_template]
के नाम पर नकली शराब, कीमत भी वसूल रहे एमआरपी से 20 रुपये ज्यादा!
alt="" width="600" height="340" />
राशन किट में 150 लोगों के खिलाने का राशन
योजना के तहत समाज के ऐसे जरूरतमंद परिवार जो श्राद्ध कर्म भोज के लिए सहयोग की अपेक्षा रखते हैं, उन्हें यह किट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है. इस राशन किट में करीब 150 लोगों के खिलाने भर का कच्चा राशन है. इसमें चावल, आटा, दाल, तेल और मशाला है. इस राशन किट के माध्यम से जरूरतमंद परिवार तक पहुंच बनाकर परिवार के दिवंगत पुण्यात्मा को विधायक मनीष जायसवाल श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इस किट के लिए विशेष पैकेट का भी निर्माण कराया गया है, जिसमें विनम्र श्रद्धांजलि भी अंकित किया गया है. विधायक मनीष जायसवाल ने इस योजना के बाबत बताया कि क्षेत्र के कई गरीब और जरूरतमंद परिवार के लोग श्राद्ध कर्म में सहयोग को लेकर मदद मांगने लगातर पहुंचते हैं. ऐसे ही जरूरतमंद परिवारों की उम्मीद को पूरा करते हुए उन्हें सहयोग पंहुचाने के उद्देश्य से इस राशन किट वितरण अभियान के तहत "नमो श्राद्ध राशन किट" वितरण की शुरूआत की है, ताकि इस राशन किट के जरिए करीब 150 लोगों के श्राद्ध भोज में उन्हें सहूलियत हो सके और उनकी संवेदना परिवारजनों के बीच पहुंच सके. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/fierce-fighting-between-doctor-and-patient-in-rims-matter-reached-bariatu-police-station/">रिम्समें डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर मारपीट, मामला बरियातू थाने तक पहुंचा [wpse_comments_template]
Leave a Comment