Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबागः डीवीसी में सफाई मित्रों को किया गया सम्मानित

Hazaribagh : दामोदर घाटी निगम (DVC) की हजारीबाग परियोजना में बुधवार को स्वच्छता पखवाड़ा के समापन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें सफाई मित्रों को पुरस्कृत किया गया. दामोदर घाटी निगम के हजारीबाग स्थित विभिन्न कार्यालयों में 16 मई से स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा था. पखवाड़ा के तहत बुधवार को स्वच्छता पर लघु संगोष्ठी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया. विभिन्न कार्यालयों में साफ-सफाई का दायित्व निभाने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मियों आईबी में कार्यरत सैमुअल हंसदा, संजय राम, विजय कुमार, भूमि संरक्षण विभाग में कार्यरत मारसा एक्का, विनोद राम, रंजीत कुमार, जीओएमडी-5 के बबलू राम, छोटू राम, सनी राम, धर्मेन्द्र कुमार आदि की सराहना करते हुए निदेशक (भूसंवि) व परियोजना प्रधान संजय कुमार ने उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया. सम्मान समारोह में सफाई कर्मियों को सफाई मित्र कह कर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल ने हमें स्वच्छता का महत्व समझा दिया. हमारे चिकित्सा अधिकारी स्वयं सफाई में दिलचस्पी लेते हुए खुद से भी सफाई करते हैं. इसका असर निचले कर्मियों पर भी पड़ता है. इसे पढ़ें- रॉकमैन">https://lagatar.in/rockman-premier-league-panther-dabangg-super-giants-and-blaster-will-compete-in-knockout/">रॉकमैन

प्रीमियर लीग : पैंथर, दबंग, सुपर जायंट्स और ब्लास्टर के बीच होगा नॉक आउट मुकाबला
कार्यक्रम का संचालन डीवीसी के डॉ जितेंद्र झा ने किया. उन्होंने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि सफाई को हमें अपने दैनिक आदत में शामिल करना होगा, तभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों एवं प्रधानमंत्री के प्रण को सकल रूप दे सकेंगे. कार्यक्रम के दौरान डीवीसी कार्मिकों को नारा लेखन प्रतियोगिता में धीरज कुमार को प्रथम, मदन कुमार को द्वितीय और डॉ अशोक कुमार व शंकर सिंह को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान नुक्कड़-नाटक, शैक्षणिक संस्थाओं में दो दिवसीय स्वस्थ जीवन शैली पर परिचर्चा और डीवीसी मंदिर परिसर की सफाई एवं स्वच्छता जागरुकता रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, राहुल रंजन, अरुण सिन्हा, डॉ अशोक कुमार, विकास, सुधीर कुमार, विनोद बागदी आदि का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें- गांवा">https://lagatar.in/village-brick-installed-in-nal-jal-yojana-is-of-third-quality-naveen-kumar/">गांवा

: नल-जल योजना में लगाया गया ईट थर्ड क्वालिटी का: नवीन  कुमार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही