Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : साईं लीला महानाट्य की शुरूआत, निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

Hazaribagh: कानी बाजार के मुनका बगीचा में साईं बाबा की महासमाधि के अवसर पर साई कथा के साथ-साथ साईं लीला महानाट्य की शुरूआत हो गयी. बता दें कि साईं भजन सम्राट व कथा वाचक गुरुजी प्रवीण महामुनि के द्वारा शिर्डी से आये साईं कथा भजन और भण्डारा के साथ झांकी का विशेष आयोजन किया जा रहा है. हजारीबाग के तमाम श्रद्धालुओं से इसमें सम्मिलित होने की अपील की गई है. साईं परिवार द्वारा 4 अप्रेल की सुबह 8 बजे नगर भ्रमण किया गया, जो मुनक्का बगीचा से महावीर स्थान चौक, पंच मन्दिर चौक, झंडा चौक, बड़ा अखाड़ा होते हुए पुन: मुनका बगीचा कार्यक्रम स्थल पर सभी श्रद्धालु पहुंचे. 5 अप्रैल को साईं कथा का कार्यक्रम औऱ 6 अप्रैल को विशाल भजन संध्या और भण्डारा का आयोजन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-गुमला">https://lagatar.in/bihars-notorious-criminal-vimlesh-yadav-arrested-from-gumla-reward-was-rs-2-lakh/">गुमला

से बिहार का कुख्यात अपराधी विमलेश यादव गिरफ्तार, दो लाख का था इनाम

तीन दिनों तक चलेगा कार्यक्रम

साईं लीला महानाट्य का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरु हो गया है. प्रवचन के बाद प्रत्येक दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से संयोजक सुनील अग्रवाल, अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव संजय कुमार, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, प्रदीप मालाकार, मनीष चौरसिया, संजय कश्यप, सुशील जायसवाल, राकेश सिन्हा, डॉ अमरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, अर्जुन कुमार, बल्ली गुप्ता, गौतम किशोर, गौतम कुमार, कृष्णा पाण्डेय सहित समस्त साई परिवार के सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम के लिए निमंत्रण पत्र सबों को दिया जा चुका है. कई अधिकारी व समाजसेवी को भी निमंत्रण पत्र दिया गया है. वाहन से भी लगातार प्रचार किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dealers-deduct-one-two-kilos-from-each-card/">लातेहार

: प्रत्येक कार्ड से एक-दो किलो की कटौती करते हैं डीलर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही