Search

 
 
 

हजारीबाग : मड़मो जंगल से सखुआ के बोटे जब्त, आरोपी फरार

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के मड़मो जंगल से वन कर्मियों की ओर से सखुआ के 23 बोटे जब्त किए गए हैं. बकौल वनरक्षी संजीत कुमार उन्हें जानकारी मिली कि मड़मो जंगल में सखुआ के पेड़ काटे जा रहे हैं. सूचना पर अपने सहकर्मी हीरामन कुमार तथा डिलो रविदास के साथ वह मौके पर पहुंचे. दूर से वन कर्मियों को आता देख आरोपी भागने लगे. उन्हें पकड़ने की कोशिश की गई, लेकिन वह फरार हो गए. स्थल पर सखुआ के चार दरख्त कटे मिले. कटे पेड़ के 23 बोटों को बल्लियों के सहारे रॉल कर आरोपी ले जाने का प्रयास कर रहे थे. इस मामले में भारतीय वन अधिनियम की धारा-5 के तहत मड़मो के हीरामन महतो पिता : प्रसादी महतो और दुखन महतो पिता : स्व पुसन महतो समेत अन्य पर मुकदमा कायम कर लिया गया. जब्त बोटों को बगोदर वन प्रक्षेत्र सरिया के परिसर में रखा गया है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-environmental-balance-deteriorating-due-to-large-scale-felling-of-trees-principal/">धनबाद:

बड़े पैमाने पर वृक्षों की कटाई से बिगड़ रहा पर्यावरण संतुलन :  प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही