Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मिठाई और तिलकुट की जांच के लिए एकत्रित किए गए नमूने

Hazaribagh : मकर संक्रांति त्योहार के मद्देनजर उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गूग्गी ने शनिवार को विभिन्न मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया. फूड लाइसेंस सहित मिठाइयों की जांच की. इस दौरान फूड ऑफिसर ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई और तिलकूट का सैंपल जांच के लिए एकत्रित किए. इसे भी पढ़ें– हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-peoples-representatives-came-into-action-after-death-from-cold-reached-the-house-of-the-deceased-to-give-blankets-and-grains/">हजारीबाग

: ठंड से मौत के बाद हरकत में आए जनप्रतिनिधि, कंबल-अनाज देने पहुंचे मृतक के घर

मकर संक्रांति पर मिठाई-तिलकुट की रहती है भारी मांग

बता दें कि मकरसंक्रांति पर्व में मिठाई, दही, पनीर व तिलकुट की बिक्री बढ़ जाती है. इससे मिलावटी मिठाई बाजारों में उपलब्ध होने की संभावना रहती है. मिलावटी मिठाई खाने से लोग बीमार भी हो सकते हैं. फूड सेफ्टी ऑफिसर के नेतृत्व में शहर के फ्रंटियर, तिरपाल व शिवांगी मिठाई के प्रतिष्ठानों में निरीक्षण कर नमूना एकत्रित किया गया. फूड आफिसर ने दुकानदारों को निर्देश देते हुए कहा कि दुकान में मिठाई में किस सामग्री का प्रयोग किया गया है और उसकी उपयोग करने की अवधि क्या है, इन सभी चीजों को लिखकर मिठाई के काउंटर पर अनिवार्य रूप से रखें. इसे भी पढ़ें– चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-tribal-kudmi-community-roared-by-holding-a-public-meeting-in-nimdihs-sona-dungri/">चांडिल

: नीमडीह के सोना डुंगरी में जनसभा कर आदिवासी कुड़मी समाज ने भरी हुंकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही