Search

 
 
 

हजारीबाग : बालू तस्करों ने सीओ और एएसआई पर किया जानलेवा हमला, राइफल छीनकर पानी में फेंका

 
Hazaribagh : जिले के चौपारण प्रखंड में बालू माफियाओं ने चौपारण के सीओ प्रेमचंद कुमार सिन्हा और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला किया है. पदाधिकारियों को अपनी जान बचाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी.  बताया जा रहा है कि पूरा मामला बालू घाट पर अवैध बालू उठाव से जुड़ा हुआ है. पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि बराकर नदी हजारीधमना गांव के पास अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है. इसी दौरान बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. पदाधिकारियों ने बालू ट्रैक्टर को जब रोकने की कोशिश की तो तस्कर पुलिस बल के साथ मारपीट करने लगे. जवान जितेन्द्र कुमार के राइफल को द्वारिका महतो, विनोद यादव और संजय यादव ने छीनकर नदी के पानी में फेंक दिया, जिसे अंचलाधिकारी के ड्राइवर महेन्द्र चंद्रवंशी ने निकाला. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82/">पीएम

मोदी ने जल मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में कहा, जन भागीदारी से ही जल संरक्षण संभव

 ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की 

बताया जा रहा है कि बालू माफिया विनोद यादव ने जवान को कुचलने के लिए ट्रैक्टर की गति तेज कर जवान की ओर चलाया. इस दौरान पदाधिकारी के साथ मारपीट की गई और सोने की अंगूठी, सोने का चेन और पॉकेट से 4000 रुपये छीन ली. पुलिस के साथ-साथ सीओ प्रेमचंद को जान से मारने की धमकी दी गई.

नदी के पास 7 ट्रैक्टरों में बालू भरा हुआ था 

सीओ प्रेमचंद सिन्हा ने घटना के बारे मे बताया कि ASI राम महतो  के साथ आरक्षी जितेन्द्र कुमार, निरंजन प्रसाद, नवीन कुमार नरेश कुमार और पुलिस गाड़ी के ड्राईवर विकास कुमार एवं अंचल अधिकारी के ड्राईवर महेन्द्र चंद्रवंशी छापेमारी अभियान मे गये थे. पुलिस ने नदी के पास खड़े 7 ट्रैक्टर जिसमें बालू लदा हुआ था, उससे जब्त करने की कोशिश की. इसी दौरान सभी पुलिस बल ने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया, जिसमें से 3 (तीन) ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया और ड्राईवर को फोन भी जब्त कर लिया गया. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-body-of-unknown-person-recovered-from-well-police-engaged-in-investigation/">रांची

: कुएं से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

बालू घाट पर उपस्थित ट्रैक्टर के मालिक

(1) द्वारिका महतो, पिता नामालूम, उम्र 50 वर्ष, ग्राम घीवियाटांड थाना बरही (2) संजय यादव, पिता बासुदेव यादव, उम्र 35 वर्ष ग्राम पैदावरी, थाना मयुरहंड (3) विक्की यादव, पिता जीवलाल यादव, उम्र 32 वर्ष, ग्राम पेदादरी (4) विनोद यादव, पिता हूंलास यादव उम्र 26 वर्ष, ग्राम पैटादरी (5) महेन्द्र साव, पिता चमन साव ग्राम धोबियाटांड उम्र 40 वर्ष (6) रविन्द्र राणा, पिता नामालूम उम्र 35 वर्ष, ग्राम पेटादरी (7) इन्दरदेव यादव, पिता मुनेश्वर यादव, ग्राम पैटादरी माना मयूर उम्र 35 वर्ष ने पेटादरी (8) धोबियाटांड के ग्रामीणों जिसमें महिला भी शामिल थी.

वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवदेन दिया गया

सभी नामजद वाहन मालिक, ड्राइवर एवं अन्य ग्रामीणों पर जिनकी संख्या 100 से अधिक था पर Jharkhand Mineral Provention of Illegal Mining Transportation & Storage Rule 2017 के नियम 13 झारखंड खनिज नियमावली 2004 की धारा 64 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनिमय) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं अन्य सुसंगत धाराओं एवं IPC. CRPC की विभिन्न धाराओं तथा सरकारी कार्य में बाधा, जवानों की आर्मस छीनने, जान से मारने के नियत से हमला के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने के लिये आवदेन दिया गया हैं. इसे भी पढ़ें - पलामू">https://lagatar.in/palamu-police-took-7-criminals-arrested-of-raju-turki-gang-on-remand-for-48-hours-will-interrogate-all/">पलामू

: राजू तुर्की गैंग के गिरफ्तार 7 अपराधियों को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया, सभी से करेगी पूछताछ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही