Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सफाई कर्मियों ने की हड़ताल, प्रबंधन के खिलाफ जमकर की नारेबाजी

शादी समारोह में लगाए जाने से भड़के सफाई कर्मी वेतन बढ़ोतरी की कर रहे मांग Hazaribagh : हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अनुबंध पर काम करने वाले सफाई कर्मियों ने मंगलवार को अचानक हड़ताल कर दिया. साथ ही प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सफाईकर्मियों ने श्रम अधीक्षक को लिखित आवेदन भी दिया. सफाईकर्मी रोशनी देवी ने बताया कि कमांडो सिक्योरिटी एजेंसी के पदाधिकारी नवल सिंह के घर शादी समारोह में हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सफाई कर्मियों को बुलाया गया था. उन्हें वहां सफाई के काम में लगाया गया था. जब सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया तो कमांडो सिक्योरिटी के सुपरवाइजर सुनील सिंह और अजय यादव ने उन लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया. यहां तक कि हाथापाई तक की नौबत आ गई. घटना 11 जून की है. भुक्तभोगी रोशनी देवी ने आवेदन में कहा कि दोनों लोगों ने चप्पल-जूते से मारपीट की और जाति सूचक शब्द का भी उपयोग किया.

सफाई कर्मियों ने की वेतन बढ़ोतरी की मांग

अस्पताल के सफाई कर्मियों ने यह भी आरोप लगाया है कि मात्र 6000 रुपए उन लोगों को वेतन दिया जाता है. अगर एक दिन भी छुट्टी ली, तो पैसे काट लिए जाते हैं. हाजिरी 26 दिन का कराया जाता है. महीना में एक दिन भी छुट्टी नहीं दी जाती है. शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 62 सफाई कर्मी अनुबंध पर काम कर रहे हैं. सफाईकर्मियों ने बताया कि विरोध करने पर कहा जाता है कि नौकरी से निकाल दिए जाओगे. सफाईकर्मियों ने पर्सनल काम में नहीं लगाने, वेतन में बढ़ोतरी और नए सुपरवाइजर की बहाली की मांग की है.

कमांडो सिक्योरिटी की बेटी की शादी में लगाए जाने से बढ़ी नाराजगी

बता दें कि सफाई कर्मी कमांडो सिक्योरिटी के नवल सिंह की बेटी के वैवाहिक समारोह में लगाए जाने से नाराज हुए. कमांडो सिक्योरिटी नवल किशोर सिंह और टुनटुन सिंह इसमें पार्टनर हैं. नवल किशोर की बेटी और टुनटुन की भतीजी की शादी 11 जून को हुई थी. इस शादी में कई बड़े शख्सियत भी पहुंचे थे और काफी धूमधाम के साथ शादी की गई थी. इसी शादी में ही एचएमसीएच के सफाईकर्मियों को लगा दिया गया था. यह भी आरोप है कि शादी के दौरान इन्हें न तो खाना दिया गया और न ही काम के बदले में पैसे दिए गए. इस बात को लेकर भी सफाई कर्मियों में काफी असंतोष है. उन लोगों ने शोषण करने का भी आरोप लगाया है.

सुपरवाइजर और सफाईकर्मियों के बीच था मतभेद- टुनटुन सिंह

पूरे मामले को लेकर कमांडो सिक्योरिटी के प्रोपराइटर टुनटुन सिंह का कहना है कि सुपरवाइजर और सफाई कर्मी के बीच किसी बात को लेकर मतभेद था. इस कारण कहासुनी हुई और बात बढ़ गई. सफाई कर्मियों से कंपनी के लोगों ने बात की है. वे सभी काम पर लौट गए हैं. इसे लेकर सुपरवाइजर को पनिशमेंट दिया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि सुपरवाइजर को कर्मियों से तरीके से बात करना चाहिए. अगर किसी बात को लेकर तालमेल नहीं हुई है, तो उस पर भी विचार करना चाहिए. जितने भी सफाई कर्मी हैं, वह सभी भाई-बहन के समान हैं. अगर किसी बात को लेकर मतभेद है, तो उनसे मुलाकात करें, ताकि समस्या का समाधान हो सके. इसे भी पढ़ें: किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-jmm-increased-activism-in-the-villages-of-saranda-under-the-influence-of-koda-couple/">किरीबुरू

: कोड़ा दम्पत्ति के प्रभाव वाले सारंडा के गांवों में झामुमो ने सक्रियता बढ़ाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही