Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : संजय रंजन ने ग्रहण किया झारखंड पुलिस अकादमी के संयुक्त निदेशक का पदभार समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
पदाधिकारियों को दिए टिप्स, बेहतर सेवा देना हमारा पहला दायित्व Hazaribagh : झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग में शुक्रवार को संजय रंजन सिंह ने संयुक्त निदेशक का पदभार ग्रहण किया. 2009 बैच के आईपीएस पदाधिकारी इसके पहले आईआरबी चाईबासा में समादेष्टा के पद पर सेवा दे रहे थे. प्रमोशन होने के बाद उन्हें हजारीबाग झारखंड पुलिस अकादमी में पदस्थापित किया गया है. पदभार लेने के बाद उन्होंने झारखंड पुलिस अकादमी का निरीक्षण किया और सभी बातों से अवगत भी हुए. इस दौरान अकादमी के डीएसपी अजीत कुमार और सार्जेंट मेजर रमेश मंडल भी उपस्थित थे. हजारीबाग अकादमी पहुंचने के बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसे भी पढ़ें :हंटरवाली">https://lagatar.in/dr-manjari-known-as-hunterwali-gave-success-tips-to-the-students/">हंटरवाली

 के नाम से मशहूर डॉ. मंजरी ने विद्यार्थियों को दिये सफलता के टिप्स

ट्रेनिंग भी होना चाहिए उत्कृष्ट- संजय रंजन

संजय रंजन सिंह ने सभी पदाधिकारियों को कहा कि आप लोगों को बहुत बड़ी जिम्मेवारी दी गई है. यहां से ट्रेनिंग पाकर पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी राज्य भर में सेवा दे रहे हैं. ऐसे में ट्रेनिंग भी उत्कृष्ट होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि हमारा कार्यालय सभी पदाधिकारियों के लिए हमेशा खुला हुआ है. कोई भी समस्या हो, तो आकर बेझिझक अपनी बातों को रखें. हम लोग बेहतर से बेहतर सेवा दे सकें, यह हम लोगों का दायित्व होना चाहिए. दूसरी खबर

चौपारण गोलीकांड अनुसंधान में पुलिस की बढ़ी दबिश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jjjj-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jjjj-8.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

छह को लिया हिरासत में, पूछताछ कर छोड़ा

Chouparan : चौपारण प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विकास यादव के डोमाडाड़ी स्थित घर के सामने एक जुलाई की रात हुई फायरिंग मामले में अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस की दबिश बढ़ रही है. उसी क्रम में थाना प्रभारी शंभूनंद ईश्वर ने सक्रियता दिखाते हुए पुलिस बल के सहयोग से पंचायत दादपुर के नेवरीकरमा, अमरौल और यवनपुर से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया और पूछताछ कर छोड़ दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि हजारीबाग एसपी मनोज रतन चौथे के आदेशानुसार लोगों को थाना लाया गया था. सभी से पूछताछ कर छोड़ दिया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-creating-a-group-of-women-and-creating-employment-is-a-commendable-step-baidyanath-ram/">चाईबासा

: महिलाओं का समूह बना कर रोजगार करना सराहनीय कदम – बैद्यनाथ राम

पूछताछ में कोई संलिप्तता नहीं मिली- थाना प्रभारी

थाना प्रभारी ने कहा कि प्राथमिक पूछताछ के बाद स्पष्ट हुआ कि गोली घटना में इन लोगों की कोई संलिप्तता नहीं है. पूछताछ के लिए पांच जुलाई की रात में बब्लू मियां (अमरौल), पिंटू यादव और रामाधीन यादव (नेवरीकरमा), राहुल पासवान (मंझौलिया) को घर से उठाकर थाना लाया गया था. उसके बाद छह जुलाई को दिन में मो मतीन (यवनपुर) ने थाना में आत्मसमर्पण किया. उसी दिन शाम को नेवरीकरमा निवासी सह आप पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार यादव को भी थाना लाया गया. सभी को बारी-बारी से पूछताछ कर रात लगभग 10:00 बजे छोड़ दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही