Search

 
 
 

हजारीबाग : एसबीआई अधिकारी संघ ने लगाया रक्तदान शिविर

 
Hazaribagh: भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ धनबाद अंचल ने सोमवार को हजारीबाग स्टेट बैंक में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं वॉलियंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया. पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं महासचिव केसी मिश्रा एवं एचएस राठौर की स्मृति में रक्तदान शिविर का लगाया गया. यह शिविर प्रत्येक वर्ष संपूर्ण बिहार एवं झारखंड में लगाया जाता है. शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय प्रबंधक नितेश आनंद धनबाद जॉन के अध्यक्ष मुकेश कुमार साहू, सचिव मनोज कुमार एवं वॉलिंयटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने संयुक्त रूप से किया. इसे भी पढ़ें :रामगढ़ः">https://lagatar.in/ramgarh-dsp-of-ats-who-went-to-arrest-the-criminal-of-aman-sahu-gang-was-shot/">रामगढ़ः

अमन साहू गिरोह के अपराधी को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी को मारी गोली

इन्होंने किया रक्तदान

शिविर का शुभारंभ मुकेश कुमार साहू मोहनेस एवं उषा कुमारी ने रक्तदान कर किया. उसके बाद भरत कुमार, रितेश कुमार झा, विजय कुमार श्रीवास्तव, कन्हैया प्रसाद सिंह, राजन प्रसाद सिंह, राजकिशोर प्रसाद, दीपक कुमार, विकास कुमार, मुंशी साव, रेणु कुमारी, उज्जवल कुमार, पवन कुमार, मिथिलेश कुमार सिंह, एकता प्रसाद, अमजद खान, दिव्यम राज, एस एस मेहता आदि रक्त दाताओं ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया. रक्तदान के बाद वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया एवं आयोजकों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-fir-against-6-people-including-co-of-katkamdag/">हजारीबाग

: कटकमदाग के सीओ समेत 6 लोगों पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही