Search

 
 
 

हजारीबाग : एलआईसी के उत्कृष्ट अभिकर्ता अनिल को एसडीएम ने किया सम्मानित

 
एलआईसी एसडीएम पहुंचे चौपारण, किया सम्मानित Chauparan, Hazaribagh: भारतीय जीवन बीमा में चौपारण प्रखंड के अनिल प्रसाद केशरी विगत सात वर्षो से जिले में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं. एलआईसी हजारीबाग मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश कुमार अभिकर्ता अनिल केशरी का उत्साह वर्धन करने के लिए चौपारण पहुंचे. एसडीएम मुकेश ने बुके और मिठाई देकर बेस्ट अभिकर्ता के रूप में सम्मानित किया. उक्त जानकारी देते हुए अनिल प्रसाद केशरी ने कहा कि शनिवार को चौपारण में ग्रामीण बैंक के बगल में अनिल केशरी इंश्योरेंस एंड इन्वेस्टमेन कंसल्टेंट का एसडीएम ने विजिट किया. एसडीएम ने केशरी को बधाई दी और साथ ही उनके ऑफिस की तारीफ भी की. साथ ही उनके सबसे अच्छे बीमाधारक सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय को भी बुके देकर बधाई दी. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/bhokta-said-at-rjds-vanbhoj-in-koderma-state-government-is-working-for-the-poor/">कोडरमा

में राजद के वनभोज में बोले भोक्ता, गरीबों के लिए काम कर रही राज्य सरकार

एसडीएम ने अभिकर्ता अनिल के कार्यों की सराहना की

एसडीएम ने नव वर्ष की शुभकामना देते हुए उनके कार्यों की सराहना की. मंडल प्रबंधक ने कहा कि पूरे हजारीबाग मंडल में बेहतर एलआईसी सर्विस एवं बिजनेस देने वाले अभिकर्ताओं एवं सलाहकारों में अनिल केशरी की गिनती होती है. कार्य क्षमता का हम सब सराहना करते हैं. एलआईसी एक विश्वसनीय प्लेटफार्म है, जहां लोग सुरक्षित जीवन के साथ बचत कर सकते हैं. मौके पर मंडल के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश के साथ मार्केटिंग प्रबंधक रवि नारायण पुजारी, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक नारायण बेहेरा, संजय सिंह, सहायक शाखा प्रबंधक आशीष, विजय, आलोक कुमार सहित हजारीबाग मंडल टीम के सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-no-electricity-in-the-village-for-four-years-childrens-swing-made-of-wire/">लातेहार

: चार सालों से गांव में बिजली नहीं, तार बना बच्चों का झूला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही