Search

हजारीबाग : एसडीओ कोर्ट ने 3475 लोगों को भेजा नोटिस, बेल नहीं तो जेल

एसडीओ कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर निकल सकता है गिरफ्तारी वारंट Hazaribagh: जिले में रामनवमी और चुनाव को लेकर एसडीओ कोर्ट ने 3475 लोगों पर 107 का नोटिस निकाला है. यह आंकड़ा एसपी ऑफिस का है. यह नोटिस वैसे लोगों के लिए है जिन पर चुनाव और रामनवमी में हुड़दंग करने की आशंका हैं. हालांकि यह नोटिस बेलेबल है. उन्हें एसडीओ कोर्ट जाकर बॉन्ड पेपर भरना होगा और अगर नोटिस मिलने के बाद आरोपी एसडीओ कोर्ट नहीं जाते हैं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी निकल सकता है. दरअसल, हजारीबाग में रामनवमी और विजयदशमी के दिन लगभग डेढ़ सौ झांकियां शहर के झंडा चौक होते हुए जामा मस्जिद रोड से गुजरती हैं, जिसमें करीब 30 घंटे का समय लगता है. त्योहार को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो जाता है. इस दौरान वैसे लोगों को चिन्हित किया जाता है जिन पर पूर्व से रामनवमी और चुनाव के समय झगड़ा, दंगा भड़काने के आरोप में थाने में मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-made-video-urged-people-to-share-feedback-on-congress-manifesto/">राहुल

गांधी ने बनाया वीडियो, लोगों से कांग्रेस के घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया साझा करने का आग्रह किया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/07rc_m_62_07042024_1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

सीसीटीवी को दुरूस्त किया जा रहा

शहर के चार थाने की बात करें तो सदर थाने में 200 लोगों पर 107 का मामला दर्ज है, जबकि 110 और 108 के केस में 20 लोग शामिल हैं. ये वैसे लोग हैं जिन पर 107 के अलावे और भी पुराने केस दर्ज हैं. वहीं लोहसिगना थाने ने अब तक 200 लोगों को 107 का नोटिस भेजा है, जबकि पांच लोगों को 110 का नोटिस दिया गया है. बड़ा बाजार थाने ने 160 लोगों को 107 का नोटिस दिया है, जबकि 110 का नोटिस 10 लोगों को भेजा गया है. कोरा थाने की ओर से 200 लोगों को 107 का नोटिस भेजा गया है, जबकि 16 लोगों पर 110 व 108 के मामले दर्ज हैं. इधर, जिला प्रशासन आगामी रामनवमी त्योहार और चुनाव को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से रामनवमी और चुनाव संपन्न करवाने में जुटा है. शहर के विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी को दुरुस्त भी किया जा रहा है. इसके अलावा एसपी ऑफिस, डीसी ऑफिस, डीजीपी ऑफिस रांची और चुनाव आयुक्त ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से शहर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. इसे भी पढ़ें-भ्रष्टाचारी">https://lagatar.in/the-corrupt-went-underground-or-went-to-jail-babulal-marandi/">भ्रष्टाचारी

भूमिगत हुए या जेल गये : बाबूलाल मरांडी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/07rc_m_63_07042024_1-nnnn-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

रामनवमी पर धारा 144 लगाया जायेगा

इस संबंध में सदर अनुमंडल पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर पहले से आचार संहिता लगा हुआ है और रामनवमी को देखते हुए धारा 144 भी लगाया जायेगा रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध लगा हुआ है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में से 3475 लोगों को 107 का नोटिस दिया गया है. अगर ये लोग एसडीओ कोर्ट में जाकर बॉन्ड नहीं भरते हैं और अगर शहर में कुछ होता है तो इन्हें पकड़ कर बिना वारंट जेल भेजा जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले वर्ष हजारीबाग में रामनवमी संपन्न करवाने के लिए अतिरिक्त 5000 फोर्स लगाए गए थे. पिछले वर्ष के हिसाब से इस वर्ष भी भारी संख्या में जिले में फोर्स मंगाई जाएगी एवं सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले पर भी नजर रखी जा रही है. उन्होंने जिला वासियों से अपील भी की है कि रामनवमी का त्योहार शांति और सद्भाव से मनाएं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp