Search

 
 
 

हजारीबाग : विधिक जागरूकता के दूसरे चरण का अभियान शुरू

 
विभिन्न प्रखंडों में निकाली जा रही प्रभातफेरी, समस्याओं से संबंधित दिए जा रहे आवेदन टीम बनाकर लोगों को किया जा रहा कानूनी अधिकार के प्रति जागरूक Hazaribagh: झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार 100 दिनों तक चलने वाला विधिक जागरूकता अभियान हजारीबाग जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है. यह अभियान 17 सितंबर को को शुरू हुआ, जो 25 दिसंबर तक चलेगा. यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौरव खुराना ने बताया कि अभियान का प्रथम चरण समाप्त हो चुका है. इसके अंतर्गत हजारीबाग जिले के तीन प्रखंडों सदर, कटकमदाग और इचाक के कई गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. वर्तमान में विष्णुगढ़ एवं टाटी झरिया प्रखंड में द्वितीय चरण के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश सिन्हा की देख-रेख में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कई लोग विधिक जागरूकता अभियान से लाभान्वित हुए हैं. कई आवेदन भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार को प्राप्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें-दुर्गा">https://lagatar.in/administration-released-route-chart-and-3-news-from-bokaro-bermo-regarding-durga-puja/">दुर्गा

पूजा को लेकर प्रशासन ने जारी किया रूट चार्ट समेत बोकारो,बेरमो की 3 खबरें

हरेक मंगलवार को निकाली जा रही प्रभातफेरी

विधिक जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक मंगलवार को एक प्रभातफेरी निकाली जा रही है. इस दौरान अब तक तीन मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली जा चुकी हैं. इसमें लोगों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, भरण-पोषण, डायन-भूत अधिनियम, पोक्सो कानून, बाल श्रम, बाल विवाह और मानव तस्करी जैसे कानून के बारे में बताया गया. साथ ही इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं से भी लोगों को अवगत कराया जा रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिन्हा ने एक टीम गठित की है. इसमें पैनल अधिवक्ता, एलएडीसी के सदस्य और पैरा लीगल वालंटियरों की एक टीम बनाई गई है. यह टीम प्रत्येक दिन निर्धारित तिथि के अनुसार अलग-अलग प्रखंडों में जाकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारी भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bada-bazaar-durga-puja-mahacommittee-performed-daridra-narayan-seva/">हजारीबाग

: बड़ा बाजार दुर्गा पूजा महासमिति ने की दरिद्र नारायण सेवा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही