Hazaribagh : गांजा रखने के आरोप में कार्रवाई की जद में आए जेपी केंद्रीय कारा हजारीबाग के सुरक्षाकर्मी देवेंद्र कुमार की पत्नी अर्चना मिश्रा ने जेल अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कहा है कि उनके पति को षडयंत्र के तहत जेल में तैनात हवलदार दिलीप कुमार और राकेश ने फंसाया है. वाशरूम में गांजा पाया गया और संदेह के आधार पर उनके पति को सिर्फ इसलिए फंसा दिया गया कि मादक पदार्थ बरामद होने के ठीक पहले उनके पति वाशरूम गए थे. वह भी उन्हीं दोनों हवलदार के कहने पर जेल अधीक्षक ने कार्रवाई की. दोनों हवलदार एक ऐसे बाहरी नुमाइंदे के कहने पर यह सारा षडयंत्र रचा, जिसे जेल से रत्तीभर भी मतलब नहीं है. लेकिन उस व्यक्ति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है. जेल अधीक्षक को सबकुछ पता है, फिर भी उनके पति पर कार्रवाई कर उन्हें बरही जेल भेजने पर आमादा है. इसे भी पढ़ें :
उम्र">https://lagatar.in/janata-darbar-of-former-mp-prabhunath-singh-serving-life-imprisonment-in-rims/">उम्र
कैद काट रहे पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का रिम्स में लग रहा जनता दरबार पति के जूते से गांजा बरामद नहीं हुआ- अर्चना मिश्रा
अर्चना मिश्रा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. उनके पति के जूते से गांजा बरामद नहीं हुआ है. उन्हें एक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है. उनके पति से बलपूर्वक माफीनामा लिखवाया गया है. उनके पति एक्स आर्मी हैं और हर गलत काम से परहेज रखते हैं. गौरतलब है कि तीन मई को सुरक्षाकर्मी देवेंद्र कुमार और नागेंद्र शर्मा के पास गांजा बरामद होने के आरोप में जेल अधीक्षक की ओर से कार्रवाई करते हुए ड्यूटी से हटा दिए गए थे. इसे भी पढ़ें :
मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-allegations-of-irregularities-on-the-contractor-in-the-construction-work-of-har-ghar-nal-yojana-villagers-angry/">मझगांव
: हर घर नल योजना के निर्माण कार्य में ठेकेदार पर अनियमितता का आरोप, ग्रामीण नाराज [wpse_comments_template]
Leave a Comment