Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : भगवान भरोसे महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा : रूचि कुजूर

कर्जन ग्राउंड बना नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा प्रशासन बेखबर  Hazaribagh : झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड सरकार की सदस्य रूचि कुजूर ने शनिवार को कर्जन ग्राउंड परिसर स्थित आवासीय बालिका एथलेटिक्स सह फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि यहां महिला खिलाड़ियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है. कर्जन ग्राउंड नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बन गया है. यहां खटाल भी खुला हुआ है और प्रशासन बेखबर है. उन्होंने महिला खिलाड़ियों को मिलने वाले भोजन का मेन्यू, पोषण और सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा लिया. उन्होंने खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समस्याओं को जाना. उन्होंने कहा कि खेल और स्टेडियम के विकास के लिए प्रयास किया जाएगा.

स्टेडियम रूम को बनाया गया खटाल

रूचि कुजूर ने बैठक के बाद खेल संघ और बड़ा बाजार थाना प्रभारी के साथ निरीक्षण किया. इ दौरान उन्होंने पाया कि स्टेडियम की दीवार तोड़ दी गई है. स्टेडियम के रूम को खटाल बना दिया गया है. बाथरूम गंदा है. जहां नशेड़ियों का अड्डा बना हुआ है और महिला खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के दौरान अपशब्द भी कहा जाता है. रूचि कुजूर ने थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि सुबह-शाम पेट्रोलिंग की व्यवस्था के साथ औचक निरिक्षण भी करें. इस मामले को वह उच्च स्तर पर उठाएंगी.

ये रहे मौजूद 

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश सिन्हा, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद, सीडब्ल्यूसी सदस्य भारती नयन, खेल प्रशिक्षक अनुकंपा रूंडा, सोनी कुमारी, प्रभात रंजन तिवारी, खेल संघ के पदाधिकारी कोलेश्वर गोप, अजीत कुमार, मनोज कुमार, शैलेन्द्र कुमार, हेमंत कुमार, अकरम खान, चंदन राणा सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workshop-on-current-trends-in-it-industry-organized-at-karim-city-college/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज में ‘आईटी उद्योग में वर्तमान रुझान’ विषय पर कार्यशाला आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही