Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बीएड कॉलेज में स्वावलंबी जागरूकता अभियान की शुरूआत

Advertisement
Advertisement
विद्यार्थियों ने किया जॉब सीकर एवं जॉब प्रोवाइडर विषय पर डिबेट Hazaribagh :  राजकीय शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, हजारीबाग में शनिवार को स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वावलंबी भारत अभियान की शुरूआत हुई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण कार्यालय, भारत सरकार के वरिष्ठ सांख्यिकीय अधिकारी सह कार्यालय प्रभारी सूरज कुमार उपस्थित थे. शिक्षकों ने बताया कि देश ही नहीं, पूरे विश्व में रोजगार की संभावनाएं सीमित हैं. कोई भी देश तभी विकसित बन सकता है, जब देश में छोटे-छोटे उद्यमों, उद्योगों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों की स्थापना हो. देश के जीडीपी में मुख्य योगदान सर्विस सेक्टर एवं विनिर्माण का हो. सरकार लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए जन धन योजना, मुद्रा लोन योजना जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं. साथ ही बड़े-बड़े उद्योगों के विकास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम से सहयोग प्रदान किया जा रहा है. अभी देश में स्व रोजगार की असीम संभावनाएं हैं. वक्त आ गया है कि आज के विद्यार्थी एवं युवा पीढ़ी नौकरी के अलावा स्व रोजगार पर सोचें. नौकरी खोजने वाले के बजाय नौकरी देने वाला बनें. आज भी देश में प्रतिवर्ष खरबों रुपए का आयात सिर्फ चीन से किया जाता है, जो टिकाऊ भी नहीं होते. क्या इन आयातित चीजों को देश में नहीं बनाया जा सकता है? बिल्कुल बनाया जा सकता है नवयुवकों में इच्छाशक्ति होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-dies-in-sadar-hospital-family-members-allege-negligence-in-treatment/">रांचीः

सदर अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

स्वरोजगार पर दिया गया जोर

शिक्षकों के संबोधन के बाद "जॉब सीकर" एवं "जॉब प्रोवाइडर" विषय पर डिबेट के लिए दो ग्रुप बनाकर डिबेट करवाया गया. विवेकानंद ग्रुप की अगुआई दीपक राम, शिवानी प्रकाश एवं सुजीत कुमार और विनोबा भावे ग्रुप की अगुवाई सालेहा नाज, मनोज कुमार एवं प्रमोद कुमार कर रहे थे. अंत में मुख्य अतिथि ने स्वदेशी, सहकारिता, स्वावलंबन एवं उद्यमिता पर प्रकाश डाला और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमन रंजन, निकिता, अभिषेक, शाइस्ता, खुशबू, प्रिया, उपेंद्र आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के शिक्षकों जय प्रकाश वर्मा, विक्रांत, शंकर दूबे, आफताब एवं संजीदा ने स्वदेशी, स्वावलंबन, उद्यमिता, स्व रोजगार आदि विषयों पर प्रकाश डालकर किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-20-nomination-papers-were-sold-on-the-first-day-of-chamber-elections/">चाईबासा

: चैंबर चुनाव के पहले दिन 20 नामांकन पत्रों का हुई ब्रिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही