Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कार्ल मार्क्स की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

दुनिया के मजदूरों को नई व्यवस्था देने वाले पहले व्यक्ति थे मार्क्स : सीटू Hazaribagh:  स्थानीय सीपीएम कार्यालय में कार्ल हेनरिख मार्क्स की 207वीं जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ साथी लक्ष्मी नारायण सिंह ने की. इस अवसर पर सीपीएम नेता गणेश कुमार सीटू ने कहा कि मार्क्स दार्शनिक, अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, राजनीतिक सिद्धांतवादी, मार्क्सवादी शिक्षक, पत्रकार और राजनीतिक अर्थव्यवस्था के कटु आलोचक थे. मार्क्स ने 1848 में दुनिया के मजदूरों के लिए कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो और 1867 में दास कैपिटल जैसे ग्रंथ को लिखा. इसमें पूंजी एवं पूंजीवाद का विश्लेषण तथा मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त करने के उपाय बताए. इस पुस्तक के द्वारा एक सर्वथा नवीन विचारधारा सामने आई, जिसने संपूर्ण प्राचीन मान्यताओं को झकझोर कर रख दिया. आज 150 वर्ष गुजर जाने के बाद भी दास कैपिटल पूरे विश्व में भारी संख्या में पढ़ी जा रही है. शोषण मुक्त समाज की स्थापना और मजदूरों की बेहतरी के लिए जो कार्ल मार्क्स ने किया वह आज तक दुनिया के किसी भी दार्शनिक या लेखक ने नहीं किया है. इसे भी पढ़ें-">https://lagatar.in/congress-leader-said-hemant-karkare-was-killed-by-the-bullet-of-a-police-officer-loyal-to-rss-not-by-kasabs-bullet/">

 कांग्रेस नेता ने कहा, हेमंत करकरे की हत्या आरएसएस के वफादार पुलिस अधिकारी की गोली से हुई, कसाब की गोली से नहीं

मार्क्स ने समाजवादी व्यवस्था दिया : गणेश कुमार सीटू

गणेश कुमार सीटू ने कहा कि मार्क्स ने पूंजीवादी व्यवस्था के विपरीत एक समाजवादी व्यवस्था कायम करने का सूत्र बताया, जिसमें शोषण नाम की कोई चीज नहीं है, जो आगे चलकर लेनिन के नेतृत्व में बोल्शेविक क्रांति के बाद विश्व में पहली बार रूस में समाजवादी सरकार की स्थापना की गई. उसके बाद विश्व के कई देशों में मार्क्सवाद के आधार पर कई क्रांतियां हुई और समाजवादी सरकार की स्थापना हुई. भारत के अंदर पूंजीवाद का बोलबाला है. ऐसे समय में भारत के लिए मार्क्स का दास कैपिटल बहुत ही प्रासंगिक हो जाता है. विचार गोष्ठी में ईश्वर महतो, सुरेश कुमार दास, तपेश्वर राम, गुलाब साव, बालेश्वर रविदास, सुबोध पासवान, किरण देवी अंजू देवी, सुमित्रा देवी, विमल देवी सहित पार्टी के कई साथियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें-रिसेप्शन">https://lagatar.in/main-accused-of-assault-and-stabbing-in-reception-party-arrested/">रिसेप्शन

पार्टी में मारपीट व चाकूबाजी करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही