Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व पर सेमिनार का आयोजन

Hazaribagh : हजारीबाग के विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन पर सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभागाध्यक्ष डॉ बालेश्वर प्रसाद सिंह ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभागाध्यक्ष डॉ. सुकल्याण मोइत्रा ने कहा कि सामाजिक संतुलन बनाए रखने में बाबा साहब की विचारधारा हमेशा शाश्वत रहेगी. पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ.अजीत कुमार पाठक ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों के उद्धार के लिए कई आंदोलन चलाये, जो देश के भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित हुआ.

ये रहे मौजूद

सेमिनार में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रीता कुमारी, डॉ प्रमोद कुमार, श्वेता कुमारी, अमित कुमार समेत कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अजय बहादुर सिंह ने किया. मौके पर रुखसाना, शक्ति, धर्मेंद्र, महेंद्र पंडित समेत सेमेस्टर-दो और चार के विद्यार्थी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: संविधान">https://lagatar.in/ambedkar-the-architect-of-the-constitution-will-remain-in-the-hearts-of-indians-for-centuries-dr-neeta/">संविधान

के शिल्पकार अंबेडकर सदियों तक भारतीयों के दिल में रहेंगे- डॉ नीता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही