Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम कुमार ओझा

Hazaribagh : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. विंदेश्वरी दूबे के नाती और हजारीबाग में कांग्रेस के वरिष्ठ व श्रमिक नेता सह समाजसेवी रामकुमार ओझा नहीं रहे. करीब 75 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. राजकुमार ओझा मूलतः हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड स्थित कंडसार के निवासी थे. हालांकि हजारीबाग मेन रोड स्थित यूनियन बैंक के पीछे आवास में रहते थे. उनके निधन के बाद पैतृक गांव कंडसार में उनका अंतिम संस्कार किया गया. बड़े पुत्र अविनाश ओझा उर्फ गुडू ने पिता को मुखाग्नि दी. रामकुमार ओझा के आकस्मिक निधन पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शोक जताते हुए कहा कि राम कुमार ओझा जैसे शख्सियत का दुनिया से विदा लेना समाज के अपूरणीय क्षति है. उनके निधन पर कई लोगों ने संवेदना प्रकट की. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/farmers-will-soon-be-given-a-big-gift-in-hazaribagh-badal-patralekh/">हजारीबाग

में किसानों को जल्द देंगे बड़ी सौगात : बादल पत्रलेख

राम कुमार ओझा लोकप्रिय मजदूर नेता थे

राम कुमार ओझा हजारीबाग माइंस बोर्ड के पूर्व चेयरमैन थे. छात्र जीवन से ही वे राजनीति से जुड़े रहे. साल 1973 में संत कोलम्बा कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष बनने के बाद राजनीति में कदम रखा. उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़कर बतौर सदस्य कार्य किया. उनका संबंध पूर्व पीएम स्व. राजीव गांधी, स्व. संजय गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री केदार पांडेय, पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री उमाशंकर दीक्षित और रेल मंत्री स्व. कमलापति त्रिपाठी से भी रहा था. वे बिहार के रेलवे और हाउसिंग बोर्ड के सदस्य भी रहे थे. एक बेहद लोकप्रिय श्रमिक (मजदूर) नेता के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई थी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-excellent-performance-of-the-children-of-dinobili-mathon-in-icse-10th-and-12th/">धनबाद

: आईसीएसई 10वीं व 12वीं में डिनोबिली मैथन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही