Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: मारवाड़ी अग्रवाल समाज की सात दिवसीय अग्रसेन जयंती शुरू

Hazaribagh: मारवाड़ी अग्रवाल समाज की ओर से गुरुवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती बड़े ही धूमधाम से शुरू हुई. इस सात दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन अग्रसेन भवन के परिसर में बजरंग लाल खेतान, रतन अग्रवाल, गिरधर गोपाल मुनका, अशोक अग्रवाल, आत्माराम मुनका रामअवतार बूबना, विश्वनाथ नारनौली, संतोष मुनका और पप्पू चौधरी ने किया. फिर अग्रवाल महिला मंडल की सदस्यों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. उसके बाद समाज के वरिष्ठ जनों को सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
बाद में मेहंदी लेखन और नृत्य प्रतियोगिता तीन भागों में प्रस्तुत की गई. इसमें प्रथम भाग में एलकेजी से प्रेप के बच्चे शामिल हुए. द्वितीय भाग में प्रथम से लेकर द्वितीय क्लास के बच्चे शामिल हुए. वहीं तृतीय भाग में तृतीय से चतुर्थ क्लास के बच्चे शामिल हुए. सभी बच्चों ने आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति अपने समाज के वरिष्ठ जनों के समक्ष रखा. कार्यक्रम संयोजक सुमन रामरायका ने बताया कि विगत दो वर्षों से कोरोना वायरस की महामारी के कारण अग्रसेन जयंती की विभिन्न कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया था. केवल महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना की जा रही थी. लेकिन अग्रसेन की कृपा से इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से अग्रसेन जयंती मनाई जा रही है.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही