Search

 
 
 

हजारीबाग : सात दिवसीय महायज्ञ शुरू, कलश यात्रा में दिखी जीवंत झांकियां

 
Chauparan, Hazaribagh: राजागढ़ बिगहा में श्री हनुमत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित लक्ष्मी नृसिंह यज्ञ सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंचम वार्षिक उत्सव शनिवार को शुरू हुआ. कोडरमा स्थित ध्वजधारी धाम के महंत चक्रपाणि महाराज ने धर्म का ध्वज फहरा कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया. कलश यात्रा में विधायक उमाशंकर अकेला यादव व पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. 1001 कलश के साथ निकली कलश यात्रा, जीटी रोड़ होते हुए ताजपुर स्थित छठ तालाब पहुंची. यज्ञाचार्य पं. सोमनाथ शुक्ल व सह आचार्य पं. बाल मुकुंद आचार्य ने जलभरी का कार्य संपन्न कराया. कलश यात्रा में जीवंत झांकियां काफी आकर्षित कर रही थी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि राजागढ़ बीते कुछ वर्षों से श्रद्धालुओ के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है. पूर्व विधायक ने संस्थान के सक्रिय सदस्य आंनद चंद्रवंशी, विजय गुप्ता, संजय सिंह, रामचंद्र सिंह, शशि शेखर, बीरबल साव, कुमार राहुल सहित अन्य सदस्यों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी. कलश यात्रा में जिप सदस्य राकेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंंद्र रजक, मुखिया गंदौरी दांगी, भाजपा नेता सुनील साहू, अरविंद सिन्हा, विहिप व बजरंग दल नेता मुनेश्वर गुप्ता, शेखर गुप्ता, कांग्रेस नेता सोनू दास, बीरबल साहू, करुणा चंद्रवंशी, रेवाली पासवान, बैजू गहलोत सहित अन्य थे. इसे भी पढ़ें-रिम्स">https://lagatar.in/fire-department-did-mock-drill-in-rims-campus-gave-training/">रिम्स

परिसर में अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल, दिया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही